Categories: Featured

जब 55 साल के आदमी से शादी करने के लिए जिद पर अड़ गई थी खिलाड़ी कुमार की बहन

अक्षय कुमार ने अपनी मेहनत के दम पर आज एक अलग ही पहचान बनायी है। अक्षय कुमार दिल्ली के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपना बचपन दिल्ली-6 में गुजारा है। अपने पिता के परिवार को लेकर पब्लिक डोमेन में बहुत ज्यादा बातें नहीं हैं। अक्षय की एक बड़ी बहन हैं, उनका नाम अलका भाटिया है। उन्हें कम ही लोग जानते हैं लेकिन कई बार वो फिल्मों की स्क्रीनिंग सहित कुछ इवेंट्स में दिखाई दे जाती हैं।

अक्षय और उनकी फैमिली के ज्यादातर लोगों के बारे में तो जानकारी है, लेकिन अक्षय की बहन अकला भाटिया और उनकी फैमिली के बारे में लोग कम ही जानते हैं। अक्षय की बहन अलका से जुड़ा एक किस्सा काफी चर्चित है।

जब 55 साल के आदमी से शादी करने के लिए जिद पर अड़ गई थी खिलाड़ी कुमार की बहन

अलका ने अपने परिवार और अक्षय की रजामंदी के खिलाफ जाकर शादी की थी। ये शादी उन्होंने अपनी उम्र से 15 साल बड़े शख्स से की थी। वो शख्स भी मुंबई के जाने माने नामों में से एक है। अलका के इस कदम से बताया जाता है कि अक्षय काफी नाराज हो गए थे। अक्षय की बहन अलका लाइम लाइट से दूर रहने वाली हैं।

उनको लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। अक्षय अपनी बहन अलका के काफी करीब हैं। साल 2012 में अलका ने 23 दिसंबर को मुंबई की एक मशहूर शख्सियत से शादी रचाई थी। उस शख्स का नाम सुरेंद्र हीरानंदानी था। सुरेंद्र महाराष्ट्र और देश की अग्रणी रियल स्टेट फर्म हीरानंदानी ग्रुप के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

अलका का परिवार पहले इस शादी के लिए तैयार नहीं था लेकिन अलका की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा। अलका ने जिस सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की थी, वो पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी शादी प्रीति नाम की महिला से हुई थी हालांकि साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया। ऐसा भी कहा जाता है कि अक्षय कुमार अलका के इस फैसले से खुश नहीं थे।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago