ड्रग्स तस्कर लाला के साले के घर से 1.13 करोड़ रुपये बरामद , रकम देखकर पुलिसकर्मी भी चौंके

ड्रग्स तस्कर के तौर पर कुख्यात रहे बिजेंद्र उर्फ लाला के साले अमित के सेक्टर-23 स्थित घर से क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर ने 1.13 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। बीमारी के चलते लाला की पिछले दिनों मौत हो गई थी। पुलिस का अनुमान है कि यह सारा रुपया लाला का ही है, जो उसने ड्रग्स की तस्करी करके कमाया था।

फिलहाल क्राइम ब्रांच ने आयकर विभाग को सूचित कर दिया है। आयकर विभाग के अधिकारी अमित से इन रुपयों का स्रोत पूछेेंगे। अगर वह रुपयों का सही स्रोत नहीं बता पाया तो उसके खिलाफ आयकर नियमों के तहत कार्रवाई होगी। सारा रुपया 500 व दो हजार के नोटों की शक्ल में है।

ड्रग्स तस्कर लाला के साले के घर से 1.13 करोड़ रुपये बरामद , रकम देखकर पुलिसकर्मी भी चौंके


बता दें कि बिजेंद्र उर्फ लाला ड्रग्स तस्करी के लिए कुख्यात था। जिले में मादक पदार्थ उसके मार्फत लोगों तक पहुंचते थे। पुलिस कई बार उसे गिरफ्तार कर चुकी थी। हर बार वह जमानत पर बाहर आ जाता था और फिर से धंधे में जुट जाता था। करीब तीन महीने पहले ओल्ड फरीदाबाद निवासी एमबीए के छात्र कविश खन्ना की ड्रग्स की आेवरडोज के कारण मौत हो गई थी। उस मामले में लाला को भी पुलिस ने सहआरोपित बनाकर गिरफ्तार किया था। वह जमानत पर बाहर आया। इसी दौरान बीमारी के कारण पिछले महीने उसकी मौत हो गई थी।

क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर प्रभारी सेठी मलिक को सूचना मिली कि लाला के बाद उसका साला अमित नशीले पदार्थ बेचने का काम करने लगा है। रविवार रात सेठी मलिक ने टीम गठित कर अमित के सेक्टर-23 स्थित मकान में छापेमारी कर दी। सूचना के मुताबिक उसके घर में नशीला पदार्थ तो नहीं मिला मगर अलमारी में रखे रुपये मिल गए। इतनी रकम देखकर एक बार तो पुलिसकर्मी भी चौंके। जब अमित और उसके परिवार वाले रुपयों के बारे में सही जवाब नहीं दे पाए तो आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago