विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने समाज उत्थान के लिए वैश्य पुरोधाओं को किया याद

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में वैश्य समाज ने अग्रणी भूमिका निभाई है। गुप्ता ने युवाओं से आग्रह किया कि वे समाज के समग्र उत्थान में सक्रिय भागीदारी करें। फरीदाबाद से पंजाब और हरियाणा विधानसभा अवलोकन करने चंडीगढ़ पहुंचे वैश्य समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि राजनीति भी समाज सुधार का एक सशक्त माध्यम है। इसमें हर समाज के लोगाें को अपने व्यापक दृष्टिकोण से हिस्सा लेना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने समाज उत्थान के लिए वैश्य पुरोधाओं को किया याद

विधानसभा अध्यक्ष ने वैश्य समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिला शक्ति का विशेष रूप से आभार जताया। पंजाब और हरियाणा विधानसभा के अवलोकन के समय फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने समिति के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

इस मौके पर समिति के संयोजक जेपी गुप्ता, सह संयोजक ईश्वर दयाल गोयल और महासचिव महावीर मित्तल ने संरक्षक नरेंद्र गुप्ता के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने हरियाणा निवास में समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ सहभोज भी किया। प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को फरीदाबाद आने का भी निमंत्रण दिया।


समिति के प्रतिनिधिमंडल में अरुण बजाज,गौतम चौधरी, वेद प्रकाश बंसल, रामकिशोर अग्रवाल, विनोद गर्ग,देवेंद्र गोयल, अनिल चांदीवाला, सुभाष गुप्ता,पवन गुप्ता,गोपाल गर्ग, पंकज गर्ग,योगेश कुमार सोनू, अभू बंसल सहित महिला शक्ति के रूप में डाक्टर सुशील गुप्ता,नेहा गर्ग,कमलेश बंसल,मंजू बजाज, मंजू गर्ग, वीना गुप्ता, अल्का चौधरी, सिमरन गोयल, शशि गर्ग, रेखा गोयल,शीतल गुप्ता, संगीता गोयल,कुसुम लता,गीता गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago