Categories: Sports

क्रिकेट जगत से आई ये बुरी खबर जिसे सुन शोक में डूबी पूरी भारतीय टीम

भारतीय क्रिकेट जगत को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। भारत को कई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर देने वाले मशहूर क्रिकेट कोच तारक सिन्हा का निधन हो गया है। शनिवार तड़के सुबह उन्होंने 71 साल की उम्र में दिल्ली के अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे लीं। वह कुछ समय से फेफड़े के कैंसर से ग्रसित थे। पूरा क्रिकेट जगत शोक में डूबा हुआ है।

सभी ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। क्रिकेटर ऋषभ पंत जो कि तारक सिन्हा के शिष्य थे उनको भी गहरा सदमा पहुंचा है।

क्रिकेट जगत से आई ये बुरी खबर जिसे सुन शोक में डूबी पूरी भारतीय टीम

भारतीय टीम को कई स्टार क्रिकेटर देने वाले क्रिकेट कोच तारक सिन्हा का निधन हो गया है। तड़के 3 बजे तारक सिन्हा ने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से दर्द में थे। दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। कई क्रिकेटरों ने उनके अचानक चले जाने पर दुःख व्यक्त किया।

तारक सिन्हा से क्रिकेट के गुर सीखने वाले कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट की स्थापना की है। तारक सिन्हा दिल्ली में सॉनेट क्लब में अपनी क्रिकेट अकादमी चलाते हैं।

उन्होंने भारत को 12 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर दिए। इसके अलावा उन्होंने जिन दर्जनों क्रिकेटरों को कोचिंग दी, उन्होंने शीर्ष श्रेणी क्रिकेट खेला।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, “द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता, एक दर्जन से अधिक भारतीय टेस्ट क्रिकेटरों के कोच उस्ताद जी नहीं रहे, बिना किसी संस्थागत समर्थन के भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा।”

इन दिग्गज क्रिकटर्स के कोच थे तारक सिन्हा

अगर आपको नहीं पता तो हम आपको बता देते है कि आशीष नेहरा से लेकर ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के कोच थे तारक सिन्हा। जिन्होंने अपनी सारी जिंदगी इनके खेल को बेहतर बनाने में लगा दी।

तारक सिन्हा द्वारा प्रशिक्षित क्रिकेटरों में सुरिंदर खन्ना, रणधीर सिंह, रमन लांबा, मनोज प्रभाकर, अजय शर्मा, केपी भास्कर, अतुल वासन, आशीष नेहरा, संजीव शर्मा, आकाश चोपड़ा, अंजुम चोपड़ा, शिखर धवन और ऋषभ पंत जैसे क्रिकेटर शामिल हैं। जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी सफल है। वह क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा के कोच भी हैं।

द्रोणाचार पुरस्कार से हैं सम्मानित

द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वाले तारक सिन्हा पांचवें क्रिकेट कोच हैं। इससे पहले यह पुरस्कार देश प्रेम आजाद, गुरचरण सिंह, रमाकांत आचरेकर और सुनीता शर्मा को मिला था।

तारक सिन्हा को देश के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट कोचों में से एक है। उनका यूं अचानक निधन क्रिकेट जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति थी। ऐसे कोच की भारतीय टीम को खास जरूरत है जिससे भारतीय टीम आने वाले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर पाए।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago