HomeFaridabadचोरी के मुकदमे में PO चल रहे आरोपी को पुलिस थाना सेक्टर...

चोरी के मुकदमे में PO चल रहे आरोपी को पुलिस थाना सेक्टर 8 की टीम ने किया गिरफ्तार

Published on

फरीदाबाद: पुलिस थाना सेक्टर 8 की टीम ने चोरी के मुकदमे में भगोड़े चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राम उर्फ अमित है जो दिल्ली के गौतमपुरी का रहने वाला है। आरोपी वर्ष 2015 में चोरी के मुकदमे का आरोपी है जो कोर्ट में विचाराधीन है जिसमे आरोपी ने फरीदाबाद सेक्टर 9 की मार्केट की पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी का शीशा तोड़कर उसमें से लैपटॉप और जरूरी कागजात चोरी किए थे।

चोरी के मुकदमे में PO चल रहे आरोपी को पुलिस थाना सेक्टर 8 की टीम ने किया गिरफ्तार

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़ित राजकुमार ने बताया कि वह दिल्ली में अपना बिजनेस करता है दिनांक 23 जून 2015 शाम को वह दिल्ली से वापस अपने घर आ रहा था तो रास्ते में सेक्टर 9 की मार्केट में कुछ सामान लेने के लिए उसने अपनी गाड़ी पार्किंग में लगाई। जब वह वापस आया तो उसकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ मिला और उसकी पिछली सीट पर रखा हुआ बैग गायब था जिसमें उसका डेल कंपनी का लैपटॉप और जरूरी कागजात थे।

चोरी के मुकदमे में PO चल रहे आरोपी को पुलिस थाना सेक्टर 8 की टीम ने किया गिरफ्तार

यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है और आरोपी वर्ष 2019 से कोर्ट से गैरहाजिर चल रहा था। कोर्ट के आदेशों के तहत आरोपी के खिलाफ सितंबर 2021 में PO का मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस थाना की टीम ने कल आरोपी को गुप्त सूत्रों के सहायता से कोर्ट रोड़ से काबू कर लिया। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आज आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this