Categories: Faridabad

फरीदाबाद पुलिसकर्मी अाए कोरोना की चपेट में, जनता की सुरक्षा पर लग सकता है प्रश्नचिन्ह

फरीदाबाद में कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन सैकड़ों नए मामलों के साथ बढ़ता जा रहा है वही रोजाना औसतन 4 से 5 नए मरीजों की मौत ने फरीदाबाद जिला प्रशासन की चिंताओं को कई गुना बढ़ाया हुआ है। फरीदाबाद में अभी तक करीब 52 लोग इस घातक वायरस की चपेट में आने से अपनी जान गवा चुके हैं जो पूरे हरियाणा प्रदेश में होने वाली कोरोना पीड़ितों की मृत्यु का करीब 33% है।

फरीदाबाद पुलिसकर्मी अाए कोरोना की चपेट में, जनता की सुरक्षा पर लग सकता है प्रश्नचिन्ह
प्रतीकात्मक छवि

फरीदाबाद में कोरोना की घातक स्थिति का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि फरीदाबाद में वर्तमान में स्वास्थ्य कर्मचारियों से लेकर पुलिस कर्मचारी, नगर निगम कर्मचारी एवं अन्य सरकारी विभागों के कई कर्मचारी भी इस वायरस की जद में आ चुके हैं।

इसी के चलते आज 21 जून को फरीदाबाद के नहर पार इलाके के पल्ला थाने में कार्यरत 13 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिन्हें फ़िलहाल सेक्टर 31 के समुदायिक केंद्र में आइसोलेट किया गया है।

13 पुलिस वालों का एक साथ पॉजिटिव पाया जाना फरीदाबाद प्रशासन और पुलिस विभाग के लिए काफी चिंताजनक खबर है। फ़िलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित पाए गए पुलिसकर्मियों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कि का रही है और पुलिस वालों के परिजनों की भी जांच हो रही है जिससे इस संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सकेगा।

संक्रमित पाए गए 13 पुलिसकर्मियों में 6 एसआई 2 हेड कॉन्स्टेबल 4 कॉन्स्टेबल एवं एक एसपीओ समेत एक अन्य पुलिस कर्मी शामिल हैं। फिलहाल सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश स्वास्थ्य विभाग कर रहा है ताकि संक्रमण को और अधिक लोगो में फैलने से रोका जा सके।

प्रतीकात्मक छवि

ऐसे में नहरपार के पुलिसकर्मियों का पॉजिटिव पाया जाना जनता कि सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगता है। क्यूंकि हाल ही में नहर पार से कई आपराधिक मामले सामने आ रहे है जिनपर लगाम लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस पुरजोर प्रयास कर रही है।

प्रतीकात्मक छवि

फरीदाबाद में पहले भी कोई पुलिसकर्मी संक्रमित पाए जा चुके हैं जिसके बाद फरीदाबाद पुलिस आयुक्त केके राव द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को पब्लिक डीलिंग के वक्त अधिक सावधानियां बरतने के लिए निर्देश जारी किए गए थे लेकिन उसके बाद भी इस प्रकार एक साथ 13 पुलिसकर्मियों का संक्रमित पाए जाना फरीदाबाद पुलिस के लिए चिंताजनक खबर है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago