HomeFaridabadअवैध देशी शराब की तस्करी कर रहा था आरोपी, 17 पेटी शराब...

अवैध देशी शराब की तस्करी कर रहा था आरोपी, 17 पेटी शराब सहित पुलिस ने करी गिरफ्तार

Published on

पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा द्वारा अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों पर लगाम कसने के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए पुलिस थाना सूरजकुंड की टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को काबू किया है।

अवैध देशी शराब की तस्करी कर रहा था आरोपी, 17 पेटी शराब सहित पुलिस ने करी गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शुभम है जो फरीदाबाद के पाली गांव का रहने वाला है। आरोपी को बोलेरो गाड़ी में 17 पेटी अवैध देसी शराब सहित काबू किया गया है। कल शाम पुलिस टीम अपने एरिया में गश्त कर रही थी कि गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपनी गाड़ी में अवैध शराब लेकर पाली की तरफ जाएगा जिसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नाका लगाकर आरोपी को गोल चक्कर सूरजकुंड से काबू कर लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें मोटा मार्का की देसी शराब की 17 पेटियां बरामद हुई।

अवैध देशी शराब की तस्करी कर रहा था आरोपी, 17 पेटी शराब सहित पुलिस ने करी गिरफ्तार

आरोपी से जब शराब बेचने का लाइसेंस मांगा गया तो वह आनाकानी करने लगा और कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका जिसके पश्चात आरोपी को काबू करके थाने लाया गया। उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने बताया कि वह अनंगपुर से यह शराब लाया था और इसे अपने गांव में ले जाकर बेचने की फिराक में था तथा परंतु पुलिस ने पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गाड़ी में रखी अवैध शराब को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this