Categories: Featured

BCCI से दो कदम आगे निकला PCB, गांगुली-जय शाह नहीं कर सके जो काम, पाकिस्तानी बोर्ड देगा उसे अंजाम

जिन भी देशों में क्रिकेट खेला जाता है वहां के लोग इस खेल को काफी मानते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पिछले महीने आईपीएल इतिहास की दो सबसे महंगी फ्रेंचाइजी की नीलामी की। 7 हजार करोड़ में लखनऊ और 5 हजार करोड़ से ज्यादा की कीमत में अहमदाबाद के लिए दो नई टीमों की बोली लगी। इससे 14 सीजन पुरानी विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग और भी बड़ी हो गई है, क्योंकि अब इसमें टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

आईपीएल का बढ़ता दायरा भारत के घरेलू क्रिकेटरों के लिए अच्छा है, लेकिन इसके साथ ही एक पुराना सवाल फिर उठ गया है। आखिर बीसीसीआई महिला आईपीएल की शुरुआत कब करेगा?

BCCI से दो कदम आगे निकला PCB, गांगुली-जय शाह नहीं कर सके जो काम, पाकिस्तानी बोर्ड देगा उसे अंजाम

यह सवाल हर क्रिकेट प्रेमी पूछता है। महिला क्रिकेट भी काफी देखा जाने लगा है। हालांकि इस सवाल पर बोर्ड तो कुछ नहीं कह रहा, पड़ोसी देश का बोर्ड इस मामले में बीसीसीआई से आगे निकलने को तैयार है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जल्द ही महिला पाकिस्तान सुपर लीग लॉन्च करने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा ने कहा है कि उनकी मशहूर टी20 लीग, पीएसएल का महिला संस्करण भी उनकी योजना का हिस्सा है।

आईपीएल की सफलता से प्रभावित होकर करीब 8 साल बाद शुरू हुए पाकिस्तान सुपर लीग में दुनिया के कई बड़े खिलाड़ी खेलने जाते रहे हैं। ऐसे में लीग की पॉुपलैरिटी को भुनाने और महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए पीसीबी महिला पीएसएल को शुरू करने की योजना बना रहा है। अभी तक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश लीग और इंग्लैंड में महिला टी20 ब्लास्ट और द हंड्रेड ही खेले जा रहे हैं।

पीसीबी का यह कदम पाकिस्तान में महिला क्रिकेट को मजबूत करेगा। बोर्ड महिला पीएसएल की योजना पर काम कर रहा है और एशिया में ऐसी लीग शुरू करने वाला पहला बोर्ड बनेगा।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago