बल्लभगढ़: जहां एक तरफ कोविड-19 रुकने का नाम नहीं ले रहा वही खबर आई है कि हरियाणा के बल्लभगढ़ में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में जमकर चाकू बाजी हुई और कुल्हाड़ी चली।
इस हिंसक झड़प में एक 30 वर्षीय सोनू खान की मौके परे मौत हो गई है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह घटना थाना आदर्श नगर क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष कॉलोनी में गली नंबर तीन की बताई जा रही है।

दोनों तरफ से पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से संतोष व मोनू को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि साजिद, रविद्र व पंकज को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इस मामले की सुभाष नगर के थाना आदर्श नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले को शांत कराने की कोशिश की। साथ ही साथ हत्या के आरोपी के धर पकड़ में जुट गई है। पुलिस घटना किन वजहों से हुई है, इसकी जांच में भी जुटी है।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की छानबीन और कार्यवाही के बाद बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पक्ष आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते चाकू और कुल्हाड़ी से एक दूसरे पर हमला कर दिया।
Written by: Vikas Singh
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…