Categories: Featured

इस शहर में खुला 2 हजार साल पुराना राज, मिला ये खजाना

जगहों-जगहों पर समय – समय पर खुदाई का काम चलता रहता है। काफी बार खुदाई में ऐसा मिल जाता है जिसपर यकीन नहीं होता है। इटली के प्राचीन पोम्पेई शहर की खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों ने दासों के लिए बनाए गए एक कमरे की खोज की है। लगभग 2,000 साल पहले माउंट वेसुवियस के विस्फोट से नष्ट हुए रोमन विला के स्लेव रूम के अवशेषों का पता लगाया है।

लोगों की इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। दूर-दूर से इसे देखने लोग आ रहे हैं। कमरे में आधुनिक तकनीक पर बना एक बेड भी मिला है। विला में खुदाई के दौरान तीन बिस्तर, एक चीनी मिट्टी के बर्तन और लकड़ी की छाती वाला छोटा कमरा मिला है। कमरे की छानबीन से उन्हें रोमन साम्राज्य में दास-दासियों के दैनिक जीवन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लग सकती हैं।

Pompeii

पोम्पेई शहर रोमन साम्राज्य के अधीन आता था, लेकिन एक ज्वालामुखी विस्फोट ने पूरे शहर को ही नक्शे से गायब कर दिया। पुरातत्वविदों को जो डॉरमेट्री मिले उसमें लकड़ी के बने बेड्स को घटाया या बढ़ाया जा सकता था। ये बेड्स इस पर सोने वाले व्यक्ति के आकार के हिसाब से एडजस्ट किए जा सकते थे। इस कमरे में बिना सजावट के एक दीवार भी मिली है, जिसके ऊपरी भाग में एक छोटी खिड़की बनी हुई है।

आने वाले समय में इससे काफी राज खुल सकते हैं। यह दुनिया काफी प्राचीन है। इसी विला से जनवरी में पुरातत्वविदों को एक सेरेमोनियल रथ के अवशेष मिले थे। इस रथ का इस्तेमाल रोमन शहर में किसी शादी विवाह या विशेष अवसरों पर किया जाता था। इसमें खूबसूरत नक्काशी की गई थी। लकड़ी से बना यह रथ अलग-अलग तरह के रंग से भी भरा हुआ था।

उस जमाने में इसे खींचने के लिए दो से अधिक घोड़ों का इस्तेमाल किया जाता था। कमरे में खोजकर्ताओं को लड़की के बने ऐसे तीन बेड मिले हैं। जिनमें से दो लगभग छह फीट और एक चार फीट से थोड़ा अधिक लंबा है। इससे संकेत मिलते हैं कि इस कमरे में सभंवत एक परिवार अपने बच्चे के साथ रहता था।

Om Sethi

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago