HomeFaridabadदेश दुनिया के नक्शे पर चमकेगा फरीदाबाद पलवल,सडक़ परिवहन के जरिए देश...

देश दुनिया के नक्शे पर चमकेगा फरीदाबाद पलवल,सडक़ परिवहन के जरिए देश भर से जुड़ेगा

Published on

पलवल के हौशंगाबाद पहुंचे विधायक राजेश नागर का जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला एवं केहर सिंह रावत, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि फरीदाबाद और पलवल को देश दुनिया के नक्शे पर जोडऩे का काम तेज गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों में योजना भी हम बनाते हैं और नारियल भी हम ही फोड़ते हैं। इसकी नजीर आप चालू विकास कार्यों के मामले में देख सकते हैं। नागर ने कहा कि दिल्ली मुंबई कॉरिडोर के माध्यम से फरीदाबाद पलवल पूरे देश से जुड़ जाएंगे। जिसके बाद लोगों का रुख फरीदाबाद के प्रति बदल जाएगा।

देश दुनिया के नक्शे पर चमकेगा फरीदाबाद पलवल,सडक़ परिवहन के जरिए देश भर से जुड़ेगा

उन्होंने कहा कि यमुना मंझावली पर बन रहे पुल के बाद यूपी के साथ आना जाना सरल हो जाएगा। इसके साथ ही यमुना पर ही दो और पुलों को मंजूरी मिल गई है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग की परेशानियों को पहले ही हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि थोड़े ही दिनों पर पूरे राजमार्ग पर नॉन स्टॉप परिवहन शुरू हो जाएगा। इससे पहले हमारी सरकार ने केएमपी और केजीपी का तोहफा जनता को दे ही दिया है। श्री नागर ने कहा कि फरीदाबाद को गुरुग्राम से मेट्रो द्वारा जोड़े जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब हरियाणा के जिलों की आपस की दूरी घट रही है वहीं एनसीआर के साथ जुड़ाव और गहरा हो रहा है।

देश दुनिया के नक्शे पर चमकेगा फरीदाबाद पलवल,सडक़ परिवहन के जरिए देश भर से जुड़ेगा

इस अवसर पर हौशंगाबाद से महेश सरपंच, पार्षद उम्मीदवार नरेश, अत्री नागर, अमन नागर, भाजयुमो कोषाध्यक्ष हितेश पलटा, नितिन नागर, विरेंद्र भगतजी, देशराज सरपंच, अमित भवाना, इंद्री से मोहम्मद इकबाल, बृजलाल सोहना, धर्मपाल, राजबीर, रमेश, जगदीश, बिजेंद्र नंबरदार, कमरावली से सरपंच यशपाल, सुंदर, डॉ दिनेश असावटा, संदीप आदि मौजूद रहे।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this