Categories: Featured

शख्स ने किराए पर रखी लड़की, फेसबुक यूज करते ही मारती है थप्पड़

सोशल मीडिया पर रोजाना लोग कई घंटे बर्बाद कर देते हैं। सोशल मीडिया की आदत काफी बुरी है। सोशल मीडिया पर कभी-कभार दिलचस्प कहानियां और वीडियो वायरल हो जाते हैं जो काफी मजेदार होते हैं। एक शख्स की कहानी इन दिनों वायरल हो रही है जिसने एक ऐसी लड़की को नौकरी पर रखा है जो उसे थप्पड़ मारती है। यह लड़की उस शख्स को थप्पड़ तब मारती है जब वह शख्स फेसबुक यूज करता है।

इस कहानी को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग खूब शेयर कर रहे हैं। शख्स ने इस लड़की को खुद किराए पर रखा। दिलचस्प बात यह है कि इस खबर पर दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी है।

शख्स ने किराए पर रखी लड़की, फेसबुक यूज करते ही मारती है थप्पड़

फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म पर काफी कुछ मिल जाता है। इसे देखने वालों की संख्या बढ़ रही है। यह मामला अमेरिका का है। भारतीय मूल के अमेरिकी शख्स ने फेसबुक की लत से परेशान होकर यह फैसला लिया था। हालांकि यह मामला करीब नौ साल पुराना है लेकिन हाल ही में यह एक बार फिर वायरल हो गया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया।

सैन फ्रांसिस्को के ब्लॉगर मनीष सेठी ने एक महिला को काम पर रखा था, जो हर बार फेसबुक की ओर जाने पर उसे थप्पड़ मारती थी। इतना ही नहीं मनीष सेठी ने महिला को नौकरी के लिए आठ डॉलर प्रति घंटे की पेशकश भी की जिसके लिए उस महिला को मनीष के बगल में बैठकर काम करना पड़ता था। इस दौरान जैसे ही मनीष सेठी फेसबुक खोलता था, वह महिला उसे थप्पड़ मारती थी।

सेठी ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा था कि कारा नाम की महिला को काम पर रखने के बाद उनकी खुद की उत्पादकता 98% हो गई। मनीष सेठी का यह प्रयोग नौ साल पुराना है, लेकिन दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने इस वायरल खबर पर प्रतिक्रिया दी तो यह फिर सबके सामने आ गया।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago