Categories: Featured

महिला का दूसरे मर्द से था अफेयर, पब्लिक के सामने दी गई यह सजा

ऐसे कई मामले सामने आते हैं जिन्हे सुनकर यकीन नहीं होता है। अफेयर के मामले भी ऐसे ही होते हैं। पति-पत्नी और कपल के बीच के कई ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जो दोनों के अलगाव का कारण बन जाते हैं। कई बार तो यह झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि लड़का या लड़की के बीच में किसी तीसरे की एंट्री हो जाती है। एक ऐसा मामला इंडोनेशिया से सामने आया है जहां एक महिला को पब्लिक के सामने पीटा गया और उसे सजा दी गई।

उस पर आरोप है कि उसने गैर मर्द के साथ संबंध बनाए। यह घटना इंडोनेशिया के आचेह शहर की है। ‘द मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के पति ने उसे किसी और मर्द के साथ पकड़ लिया और महिला पर शरिया कानून के तहत प्रीमैरिटल अफेयर का इल्जाम लगा दिया इसके बाद उसे सजा का ऐलान किया गया।

महिला का दूसरे मर्द से था अफेयर, पब्लिक के सामने दी गई यह सजा

महिला पर लोगों की मौजूदगी में इतने चाबुक बरसाए गए कि वो बेहोश हो गई। इतना ही नहीं जिस समय महिला को कोड़े बरसाए जा रहे थे, उस समय महिला दर्द से तड़पती रही, लेकिन सजा पूरी होने तक उसे मारा गया। आश्चर्य की बात यह है कि यह सब कुछ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। यह भी बताया गया कि महिला के पार्टनर पर कोड़े भी बरसाए गए। सजा से पहले महिला को सफेद रंग की ड्रेस भी पहनाई गई थी।

अवैध संबंधों के मामलों में हर तरफ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इंडोनेशियाई के आचेह प्रांत में आज भी शरिया कानून का पालन होता है। इस कानून में गैर मर्द से संबंध बनाने और समलैंगिकता के लिए क्रूर सजा का प्रावधान है। समलैंगिकता के दोषी पाए जाने पर सार्वजनिक रूप से 150 कोड़े मारे जाते हैं। कई बार लोग सजा पूरी होने से पहले ही अस्पताल पहुंच जाते हैं।

कई बार इसके खिलाफ आवाज भी उठाई गईं। 2018 में स्थानीय सरकार ने कहा था कि वो सार्वजनिक तौर पर सजा की प्रथा को खत्म कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिलहाल इस महिला को भी सजा का सामना करना पड़ा।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago