Categories: Featured

लंबी पूंछ के साथ पैदा हुआ बच्चा, डॉक्टर्स ने कहा कि ये तो….

इस दुनिया में बहुत कुछ चौकानें वाली चीजें होती हैं। इन चीजों को जानकर हैरानी होने लगती है। ऐसे ही मेडिकल साइंस की दुनिया इतनी हैरान करने वाली है कि ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जिसे देखकर कई बार बड़े-बड़े डॉक्टर्स भी चौंक जाते हैं। इसी कड़ी में ब्राजील से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बच्चा पूंछ के साथ पैदा हुआ है।

डॉक्टर्स ने जब इस बच्चे को देखा तो वह काफी हैरान हो गए। उन्हें कुछ समझ नहीं आया। इतना ही नहीं पूंछ का अंतिम हिस्सा गोल था। इस केस में डॉक्टरों ने बड़ी ही बहादुरी से सर्जरी की है।

लंबी पूंछ के साथ पैदा हुआ बच्चा, डॉक्टर्स ने कहा कि ये तो....

यह मामला पूरे ब्राज़ील में काफी चर्चा में बना रहा है। बच्चे की पूंछ देख लोग अलग-अलग कंमेंट दे रहे हैं। मामला ब्राजील के अल्बर्ट अस्पताल से सामने आया है। बच्चे का जन्म हुआ तो उसे देखकर डॉक्टर हैरान रह गए, उस बच्चे की पूंछ निकली हुई थी।बच्चे के माता-पिता भी काफी परेशान दिख रहे थे किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए।

डॉक्टरों ने पाया कि बच्चे की पूंछ की लंबाई करीब चार इंच की है।पूंछ का आखिरी सिरा गेंद जैसा गोल था, हालांकि पूंछ में कॉर्टिलेज और हड्डी का कोई हिस्सा नहीं पाया गया। अल्ट्रासाउंड स्कैन के बाद डॉक्टरों ने बताया कि पूंछ उसके तंत्रिका तंत्र से जुड़ी नहीं थी। डॉक्टरों की एक टीम ने बच्चे के परिजनों को बताया कि इसे ऑपरेशन द्वारा हटाया जा सकता है।

ऑपरेशन का नाम सुनकर पेरेंट्स डर गए। हर कोई चोंक जाता है। बाद में यह निर्णय लिया गया कि इस पूंछ को सर्जरी के जरिए हटाया जाएगा। डॉक्टरों की एक टीम ने ऑपरेशन कर उस पूंछ को सफलतापूर्वक निकाल दिया। इतना ही नहीं जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक सर्जरी केस रिपोर्ट्स में बच्चे के जन्म और पूंछ को हटाने की सर्जरी के बारे में बड़े ही विस्तृत तरीके से बताया गया है।

Om Sethi

Recent Posts

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने आयोजित किया ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु दृढ़ संकल्प को मन,वचन व कर्म से निभाते हुए विभिन्न…

3 weeks ago

भाजपा को पूरी ताकत से लाओ, क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम मेरा : ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा प्रत्याशी विपुल गोयल

भारतीय जनता पार्टी के फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने…

1 month ago

काॅलोनियों के विकास की फाइल दबा कर बैठ गई भाजपा सरकार: NIT 86 कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा

रविवार को एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने जवाहर काॅलोनी डबुआ काॅलोनी मेन रोड…

1 month ago

चुनाव में वोट काटने वालों से रहें सावधान: नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का गांव फतेपुर तगा पहुंचने…

1 month ago

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर "अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा आजादी के गर्व का…

2 months ago

हरियाणवी छोरो ने विदेशी धरती पर किया भारत का नाम रोशन, हॉकी में आया मेडल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत अपना परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में…

2 months ago