Categories: Featured

इंग्लिश में MA फिर भी नहीं मिली नौकरी, लड़की ने खोल ली चाय की दुकान

जीवन में शिक्षा का काफी महत्व होता है। बिना शिक्षा के जीवन नीरस हो जाता है। कोलकाता की टुकटुकी दास के माता-पिता हमेशा उससे कहते थे कि अगर वह काफी मेहनत से पढ़ेगी, तो वह आसमान को छू सकती है। वे चाहते थे कि उनकी बेटी एक टीचर बने।

हर पेरेंट्स का यही सपना होता है कि उनका बच्चा बहुत सफलता पाय। उनकी बेटी ने कड़ी मेहनत से पढ़ाई की और परीक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन किया और अंग्रेजी में एमए किया। लेकिन एमए की डिग्री होने के बावजूद टुकटुकी को नौकरी नहीं मिली।

VIDEO: मिलिए 'MA इंग्लिश चायवाली' टुकटुकी से, अंग्रेजी में एमए फिर भी नहीं मिली नौकरी तो खोल ली चाय की दुकान | MA English Chaiwali Meet Tuktuki she did not get job

नौकरी की तलाश में काफी संघर्ष किया। उसने कई परीक्षाओं का प्रयास किया, हर संभव कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। आखिर में, उसने चाय बेचने का फैसला किया। उसने उत्तर 24 परगना के हाबरा स्टेशन में अपनी चाय की दुकान खोली है। अगर कोई हाबरा स्टेशन जाता है, तो उन्हें टुकटुकी की दुकान का बैनर दिखाई देता जिस पर लिखा है ‘एमए अंग्रेजी चायवाली’।

उनके पिता वैन ड्राइवर हैं और उनकी मां की एक छोटी सी किराना दुकान चलाती हैं। पहले तो वे टुकटुकी की चाय बेचने की प्लानिंग से नाखुश थे। टुकटुकी, नौकरी न मिलने के असंतोष के आगे नहीं झुकी और उन्होंने अपनी सारी ऊर्जा अपनी प्लानिंग के प्रति समर्पित कर दी। टुकटुकी दास ‘एमबीए चायवाला’ की कहानी से प्रेरित थी, जिसके बारे में उन्होंने इंटरनेट पर पढ़ा था।

एमबीए चाय वाला आज काफी सफलता पा चुका है। उनसे कई लोग प्रेरित होते हैं। इस युवती ने कहा, “मैंने सोचा था कि कोई काम छोटा नहीं है और इसलिए मैंने ‘एमबीए चायवाला’ की तरह अपनी चाय की दुकान पर काम करना शुरू कर दिया। शुरुआत में जगह मिलना मुश्किल था लेकिन बाद में मैं इसे ढूंढने में कामयाब रही। अब मैं चाय-नाश्ता बेच रही हूं। चूंकि मेरे पास एमए की डिग्री है, इसलिए मैंने दुकान का नाम इस तरह रखा।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago