Categories: Featured

इस कुंड को माना जाता है रहस्यमयी, जिसके पानी की तीन बूंद पीने से ही बुझ जाती है प्यास

भारत में ऐसी कई जगह मौजूद हैं जहां पर लोगों के लिए काफी कुछ है। हमारे देश में हजारों प्राचीन मंदिर मौजूद हैं इनमें से कुछ मंदिरों को रहस्यमयी माना जाता है। इसके साथ ही तमाम ऐसे कुंड में भी मौजूद हैं जिनके बारे में रहस्यमयी कहानिया प्रचलित हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही कुंड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके पानी के श्रोत के बारे में कोई नहीं जान पाया।

लोगों ने जाने के काफी प्रयास किये लेकिन वह सफल नहीं हो सके हैं। इस कुंड का पानी इतना चमत्कारिक है कि इसके पानी की तीन बूंद पीने से ही प्यास बुझ जाती है। दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक कुंड मौजूद है जिसका नाम भीमकुंड है।

इस कुंड को माना जाता है रहस्यमयी, जिसके पानी की तीन बूंद पीने से ही बुझ जाती है प्यास

इस कुंड के बारे में कहा जाता है कि महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान पांडव यहां से जा रहे थे। तभी द्रोपदी को प्यास लगी। उसके बाद पांडव आस-पास पानी खोजने लगे लेकिन जब कहीं पानी नहीं मिला। तब धर्मराज युधिष्ठिर ने नकुल को याद दिलाया कि उनके पास इतनी शक्ति है कि वह पाताल की गहराई में स्थित पानी की खोज कर सकते हैं। इसके बाद नकुल ने ध्यान लगाया।

फिर उन्हें पता चल गया कि पानी कहां है। लेकिन पानी कैसे मिले यह परेशानी खत्म नहीं हुई। प्राचीन कथा के मुताबिक, द्रोपदी को प्यास से तड़पता देख भीम ने अपनी गदा से पानी वाले स्थान पर वार कर दिया। गदा के प्रहार से जमीन में कई छेद हो गए जिसमें से पानी निकलने लगा। भूमि की सतह से जल स्रोत करीब तीस फीट नीचे था। फिर युधिष्ठिर ने अर्जुन से कहा कि वह अपनी धनुर्विद्या का कौशल दिखाएं और जल तक पहुंचने का रास्ता बनाएं।

अर्जुन ने अपने बाणों से जल स्रोत तक सीढ़ियां बना दीं। इन्हीं सीढ़ियों से द्रौपदी जल स्रोत तक पहुंच गईं और पानी पीकर वापस आ गईं। यह कुंड भीम की गदा से बना इसलिए इसे भीमकुंड के नाम से जाना जाने लगा।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago