फरीदाबाद, 16 नवम्बर। निगमायुक्त द्वारा फरीदाबाद में बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए सभी सम्बंधित को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि माननीय उच्चतम न्यायालय और वायु गुणवता प्रबन्धन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रतिदिन प्रदूषण रोकथाम हेतु कारगर प्रयत्न जारी रखें। इसी कड़ी में फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन का अभियान निरंतर जारी है।

निगमायुक्त यशपाल यादव के द्वारा निगम के सफाई व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलाकर गठित की गई टीमों ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग जारी रखी और प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के विरूद्ध एनजीटी नियमों के तहत कार्यवाही भी की। फरीदाबाद को प्रदूषण मुक्त करने के लिए आज 200 कि.मी. मुख्य सड़कों व रास्तों पर पानी का छिड़काव भी किया गया।
पेड़ों पर जमी हुई धूल-मिट्टी को साफ करने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ियों से छिड़काव का कार्य किया गया। इसी तरह निगम की टीमों ने निर्माण कार्य रोकने, भवन सामग्री को ढक कर रखने, कूड़ा न जलाने के लिये लोगों को प्रेरित किया तथा जन साधारण से अपील की कि वह प्रदूषण फैलाने वालों की सूचना निगम प्रशासन को जारी किये गये वाट्सअप न0 9599780888 पर दें ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जा सके।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…