Categories: Featured

मालिक की मौत के बाद हर रोज कब्र पर बैठा रहता है पालतू कुत्ता, खाना-पीना भी छोड़ा

कुत्तों और इंसानों के बीच का रिक्षता हमेशा ही खास रहता है। कुत्ते की वफादारी के तो आपने कई किस्से सुने होंगे। अक्सर हम पालतू कुत्ते की वफादारी के बारे में सोशल मीडिया पर पढ़ते और देखते हैं। लेकिन अपने मालिक के मरने के बाद भी कुत्ते का उसके प्रति वफादारी और प्यार की कहानी कम ही सुनने और देखने को मिलती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तुर्की के पालतू कुत्ते की ऐसी ही कहानी लोगों को पसंद आ रही है।

यह कहानी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मालिक की मौत के बाद पालतू कुत्ता हर रोज घर से भागकर मालिक की क्रब पर गमगीन हालत में बैठा रहता है।

मालिक की मौत के बाद हर रोज कब्र पर बैठा रहता है पालतू कुत्ता, खाना-पीना भी छोड़ा | Loyal Turkish dog inseparable from dead owner - Hindi Oneindia

कुत्ते की हालत को देखकर कई लोग भावुक भी हो जाते हैं। यह कहानी भी लोगों को भावुक कर रही है। तुर्की के कायमाकली जिले में रहने वाले ओमर गुवेन नाम के एक शख्स की पत्नी की मौत 12 साल पहले हुई थी। जिसके बाद वह कुत्तों और बिल्ली को पालने लगे थे। ओमर गुवेन ने तकरीबन 10-11 साल पहले एक जर्मन शेफर्ड डॉग को पालना शुरू किया था।

उनका लगाव अपने कुत्ते से काफी गहरा था। अक्सर वह मौकों पर साथ देखे जाते थे। जर्मन शेफर्ड डॉग का नाम ओमर गुवेन ने ‘फेरो’ रखा था। 29 अक्टूबर को ओमर गुवेन की मौत हो गई है। 11 साल तक ओमर गुवेन और ‘फेरो’ साथ रहे थे। दोनों के बीच बहुत ज्यादा प्यार था। ओमर गुवेन की मौत के बाद से ‘फेरो’ एकदम शांत हो गया है।

इतने सालों तक साथ में रहकर लगाव हो ही जाता है। इनका लगाव भी एक अलग कहानी को बयान करता है। शव को जब ताबूत में रखकर दफनाया जा रहा था तब भी ‘फेरो’ वहीं गमगीम हालत में खड़ा था।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago