Homeसाहब! भैंस दूध नहीं दे रही, पुलिस दुहाने में करे मदद, अजीब...

साहब! भैंस दूध नहीं दे रही, पुलिस दुहाने में करे मदद, अजीब शिकायत लेकर थाने पहुंचा व्यक्ति

Published on

ऐसे मामले कई सामने आते हैं जिन्हें सुनकर यकीन नहीं होता है। देश में देश भक्ति जनसेवा यह नारा पुलिस के लिए अब परेशानियों से का सबब बनता जा रहा है। लोग अब अजीबो-गरीब शिकायते लेकर थाने पहुंचने लगे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले से सामने आया है।जहां एक आदमी अपनी भैंस को लेकर पुलिस से मदद की गुहार लगाने थाने पहुंच गया।

पुलिस भी मामले को सुनकर हैरत में पड़ गयी। उसकी अपील सुनकर पुलिस को भी समझ नहीं आया कि अब वह मदद करें तो कैसे? यह काफी अनोखा मामला था।

man took his buffalo to police station for not giving milk asked for help  Bhind mpgs | साहब! भैंस दूध नहीं दे रही, पुलिस दुहाने में करे मदद, अजीब  शिकायत लेकर थाने

किसी ने पहली बार पुलिस को यह सोचने पर मजबूर किया कि आखिर किया तो क्या किया जाए। दरअसल, यह मामला नयागांव का है। जहां गांव के ही बाबूलाल जाटव नाम का व्यक्ति अपनी भैंस से परेशान है और पुलिस से मदद मांग रहा है। दरअसल उसकी भैंस कुछ दिनों से दूध नहीं दे रही ही थी। इस बात से परेशान होकर बाबूलाल पुलिस से मदद लेने थाने में पहुंच गया।

साहब! भैंस दूध नहीं दे रही, पुलिस दुहाने में करे मदद, अजीब शिकायत लेकर थाने पहुंचा व्यक्ति

उसने अपनी समस्या को लेकर पुलिस को एक आवेदन दिया और उसके कुछ देर बाद अपनी भैंस लेकर ही थाने पर पहुंच गया। बाबूलाल ने पुलिस से कहा कि भैंस दुहाने में मेरी मदद कर दो। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने भी उसे मदद करने का आश्वासन दिया है। व्यक्ति को उम्मीद है कि जल्द ही उसकी भैंस दूध देने लगेगी।

साहब..भैंस दूध नहीं दुहने दे रही..मदद कर दो', भैंस लेकर थाने पहुंचा परेशान  ग्रामीण, पुलिस से लगाई गुहार | 'Sir.. the buffalo is not giving milk..  help', the troubled ...

यह मामला काफी चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस मामले पर डीएसपी ने बताया कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त तो नहीं था, लेकिन बहुत भोलाभाला था।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this