Homeएक और बैंक पर आरबीआई ने लगाई पाबंदी, सिर्फ 1000 रुपए कर...

एक और बैंक पर आरबीआई ने लगाई पाबंदी, सिर्फ 1000 रुपए कर सकेंगे विड्राल

Published on

एक और बैंक बंद होने की कगार पर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने लक्ष्मी सहकारी बैंक लिमिटेड सोलापुर पर कई अंकुश लगा दिए है। बैंक की खराब होती वित्तीय स्थिति के मद्देनजर केंद्रीय बैंक ने यह कदम उठाया है। बैंक के ग्राहकों के लिए अपने खातों से निकासी की सीमा 1,000 रुपये तय की गई है। रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंकिंग नियमन अधिनियम, 1949 के तहत लगाए गए अंकुश 12 नवंबर, 2021 को कारोबार के घंटे बंद होने के बाद छह महीने तक लागू रहेंगे।

अब अंकुशों की समीक्षा की जाएगी। नए निर्देशों के अनुसार, इस बैंक और केंद्रीय बैंक की अनुमति के बिना न तो कोई ऋण दे पाएगा या ही कर्ज का नवीकरण करेगा। साथ ही बैंक न तो कोई निवेश करेगा और न ही किसी तरह का भुगतान करेगा या भुगतान की सहमति देगा।

प्रतिबंध छह महीने तक लागू रहेंगे ।

लोगों को अपना पैसा डूबने का डर सता रहा है। दूसरी तरफ सार्वजनिक क्षेत्र के जम्मू-कश्मीर बैंक के तिमाही नतीजे आ गए हैं। इसका सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 111.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 43.93 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

RBI ने एक और बैंक पर लगाया बैन, कस्टमर नहीं कर सकते हैं 1000 रुपए से ज्यादा निकासी

आरबीआई ने ग्राहकों को आश्वासन दिया है कि उनका पैसा सुरक्षित है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 2,201.26 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 2,194.47 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान बैंक का डूबे कर्ज और अन्य आकस्मिक खर्चों के लिए प्रावधान घटकर 192.68 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 324.92 करोड़ रुपये था।

इस बैंक में है आपका खाता तो मिलेंगे 5 लाख रुपये! RBI ने लिया बड़ा फैसला -  RBI cancels CKP Co-operative Banks licence depositors to get up to Rs 5  lakh – News18 हिंदी

बैंक न तो कोई निवेश करेगा और न ही किसी तरह का भुगतान करेगा या भुगतान की सहमति देगा।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this