Categories: Entertainment

अपनी अपकमिंग मूवी में 20 साल छोटी हीरोइन संग सनी देओल फरमाएंगे इश्क

बॉलीवुड के एंग्री मैन अभिनेता सनी देओल इन दिनों बैक टू बैक फिल्में साइन करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अभिनेता ने फिल्मों से राजनीति के कारण ब्रेक ले लिया था और अब दोबारा से सनी देओल फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने के लिए पूरी तरीके से तैयारी कर रहे हैं।

वहीं बीते दिनों उन्होंने डायरेक्टर आर बाल्की के निर्देशन में बनी साइकोलॉजिकल थ्रिलर्स चुप की शूटिंग पूरी की है।

अपनी अपकमिंग मूवी में 20 साल छोटी हीरोइन संग सनी देओल फरमाएंगे इश्क

जानकारी के लिए बता दें कि वह इस फिल्म में अभिनेत्री श्रुति हासन और रेवती के साथ दिखाई देने वाले हैं और जल्द ही अब साउथ की सुपरहिट फिल्म जोसेफ की हिंदी रीमेक पर काम करने के लिए तैयार है।

फिल्म जोसेफ एक मलयालम क्राईम थ्रिलर फिल्म है जो साल 2018 में रिलीज हुई थी और अब इस फिल्म के हिंदी रिमेक में सनी देओल दिखाई देने वाले हैं।

वहीं सनी देओल इस फिल्म में एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। जानकारी के अनुसार जोसेफ की हिंदी रीमेक में सनी देओल के साथ चित्रांगदा सिंह रोमांस करती हुई नजर आने वाली है।

लंबे समय से अभिनेत्री चित्रांगदा भी किसी फिल्म में नजर नहीं आई है। इस फिल्म के रीमेक से वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में चित्रांगदा एक अहम भूमिका में नजर आने वाली है।

पदम कुमार इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। ओरिजिनल जोसेफ भी उन्होंने ही डायरेक्ट की थी। ऐसे में फिल्म की स्टारकास्ट को फाइनल करने के लिए वह इन दिनों मुंबई में पहुंचे हुए हैं।

निर्माता दीपक मुकुट के साथ मिलकर वह जैसे ही फाइनल कर लेते हैं वैसे ही राजस्थान में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago