Categories: Government

जनवरी से शुरू हो सकती है घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, 300 रुपए तक की मिल सकती है छूट

पेट्रोल–डीजल पर मिली टैक्स में छूट के अब केंद्र व राज्य सरकार जल्द ही रसोई में भी राहत का तड़का लगा सकती है। महामारी के कारण घरेलू सिलेंडर पर जो सब्सिडी बंद कर दी गई थी, जनवरी से फिर शुरू हो सकती है। जानकारी के अनुसार घरेलू सिलेंडर पर 303 रुपए तक की छूट सरकार दे सकती है। ऐसे में अभी 903 रुपए चल रहा घरेलू गैस सिलेंडर 590 रुपए तक हो सकता है।

आखिरी बार सब्सिडी वर्ष 2020 अप्रैल में 147.67 रुपए की मिली थी। तब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 731 रुपए थे सब्सिडी के बाद यह 583.33 रुपए का पड़ रहा था। यानी तब से घरेलू गैस सिलेंडर 205.50 रुपए और कॉमर्शियल सिलेंडर 655 रुपए महंगा हुआ है।

जनवरी से शुरू हो सकती है घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, 300 रुपए तक की मिल सकती है छूट

महामारी के कारण बंद की सब्सिडी

सब्सिडी फिर से शुरू करने के पीछे का कारण यूपी, पंजाब व उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव बताए जा रहे हैं। केंद्र ने घरेलू उपभोक्ताओं की सब्सिडी सेवा वर्ष 2015 में शुरू की थी लेकिन महामारी काल में इसे बंद कर दिया गया था।

सब्सिडी बंद होते ही दामों में हुई बढ़ोत्तरी

सब्सिडी बंद होते ही सिलेंडर के दामों में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही थी। अप्रैल 2020 में घरेलू सिलेंडर 583 रुपए व कॉमर्शियल 1040.50 रुपए का था। अभी नवंबर में घरेलू सिलेंडर 903.50 व कॉमर्शियल सिलेंडर 2015 रुपए का है।

LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने कहा कि अप्रैल 2020 से सब्सिडी केंद्र सरकार व तेल कंपनियों की ओर से मिले नए ट्रेंड के अनुसार जनवरी से सब्सिडी शुरू हो सकती है।

पिछले साल अप्रैल तक ही आखिरी बार 145.67 रुपए की सब्सिडी मिली थी। तब यह सिलेंडर 583.33 रुपए का पड़ रहा था। जनवरी से सब्सिडी के बाद सिलेंडर 590 रुपए तक हो सकता है।

5 साल में दोगुना महंगा हुआ सिलेंडर, सब्सिडी की आधी

साल सिलेंडर सब्सिडी

2015 395.00 274.68

2016 646.50 224.67

2017 574.00 136.29

2018 729.00 231.08

2019 676.50 179.72

2020 701.00 143.10

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago