Categories: Government

फरीदाबाद नगर निगम खरीदेगा 97 लाख के “ढक्कन”

सीवर को साफ करने के लिए नगर निगम के कर्मचारी मैनहोल के ढक्कन खोलते तो हैं लेकिन लगाते नहीं। जिसकी वजह से कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके अलावा बारिश के कारण भी कई मैनहोल टूट गए। कई महीने पहले लोगों ने खुले सीवर के ढक्कन को लेकर नगर निगम में शिकायत भी की थी। लोगों की शिकायत पर नगर निगम वॉर्ड-30 में पिछले कई महीने से खुले सीवर के मैनहोल पर ढक्कन लगाने का काम अब शुरू करेगा।

नगर निगम इंजीनियरिंग ब्रांच ने 97 लाख रुपये की लागत से सीमेंटेड ढक्कन खरीदने का टेंडर जारी कर दिया है। एक महीने के अंदर ही वॉर्ड में खुले सीवर के मैनहोल पर ढक्कन लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

फरीदाबाद नगर निगम खरीदेगा 97 लाख के “ढक्कन”

इस समय शहर में कई स्थानों पर खुले सीवर के मैनहोल के कारण लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बरसात के दौरान भी कई सीवर के मैनहोल टूट गए तो कई बारिश के साथ बह गए या गायन हो गए।

इसे लेकर पार्षदों ने कमिश्नर को अपने-अपने वॉर्ड में सीवर के मैनहोल पर नए ढक्कन लगाने के लिए कहा था। वहीं लोगों ने भी लिखित शिकायत कर इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों से आग्रह किया था कि वॉर्ड 30 में जहां कहीं भी सीवर के मैनहोल टूटे हैं या खुले हैं तो उन पर नए ढक्कन लगा दिए जाए।

इस आग्रह पर नगर निगम इंजीनियरिंग ब्रांच ने एस्टिमेट तैयार किया और सीमेंटेड ढक्कन खरीदने का बजट भी जारी कर दिया। नगर निगम चीफ इंजीनियर रामजी लाल ने बताया कि 20 दिन के अंदर 97 लाख रुपये की लागत से सीमेंटेड ढक्कन खरीदने की कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद खुले मैनहोल पर ढक्कन लगवा दिया जाएगा।

इन खुले हुए मैनहोल की वजह से कई हादसे भी हो चुके हैं। बता दें हाल ही में जवाहर कॉलोनी में एक महिला गोद में लिए हुए बच्चे समेत खुले मैनहोल में गिर गई। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला। दोनों को मामूली खरोंच लगी थी।

यह घटना रोड के पास ही एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नगर निगम ने सीवर लाइन की सफाई करने के बाद मैनहोल का ढक्कन नहीं लगाया। निगम की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago