Categories: FaridabadGovernment

मौत को बुलावा दे रहे खुले में रखे यह ट्रांसफॉर्मर, बिजली निगम को हादसे का है इंतजार

शहर में बेहतर बिजली सप्लाई के लिए बिजली निगम ने गलियों में ट्रांसफार्मर तो लगा दिए लेकिन इसकी कोई देख–रेख नहीं की। ये ट्रांसफॉर्मर चारों तरफ से खुले हुए हैं। यह ट्रांसफॉर्मर बिना फेंसिंग के बाजारों में लगी हुई है और इसकी नंगी तारें चारों तरफ फैली हुई है जो किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती हैं। अगर कोई व्यक्ति गलती से इससे टकरा जाता है तो उसके साथ कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, उसे करंट लग सकता है। उसकी मौत भी हो सकती है। प्रशासन की यह लापरवाही लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।

बल्लभगढ़ के अलग अलग इलाकों में बिना फेंसिंग के ट्रांसफॉर्मर रखे हुए हैं। इसके आस पास केबल भी फैली हुई है। खुले में रखे इन ट्रांसफॉर्मर और चारों तरफ फैली इस केबल के कारण कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। लेकिन बिजली निगम के अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मौत को बुलावा दे रहे खुले में रखे यह ट्रांसफॉर्मर, बिजली निगम को हादसे का है इंतजार

इस ट्रांसफॉर्मर के आस पास कई रेहड़ियां भी खड़ी होती हैं। लोग सामान खरीदने के लिए इन रेहड़ियों पर आते हैं। वहीं अगर इसके आस पास कोई बच्चा खेल रहा हो और वह गलती से इसके पास आ जाए तो उसके साथ बड़ा हादसा हो सकता है।

लेकिन निगम को इस बारे में कोई चिंता नहीं है। यह एक गंभीर मामला है। स्थानीय लोग कई बार इस बारे में बिजली निगम में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकला और न ही निगम की तरफ से लोगों को इस बारे में कोई आश्वासन दिया गया।

मिल्क प्लांट रोड और सरकारी स्कूल के पास भी ट्रांसफॉर्मर खुले में रखा हुआ है और इसकी केबल भी बिखरी हुई है जिसके कारण खतरे की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा रघुवीर कॉलोनी की भी हालत बहुत खराब है। यहां भी बिजली निगम की तरफ से ट्रांसफॉर्मर की फेंसिंग नहीं की गई है।

वहीं दूसरी तरफ बिजली निगम के बल्लभगढ़ के कार्यकारी अभियंता नीरज दलाल ने कहा है कि एक दो दिन में इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago