टीटीई बनकर ट्रेन में यात्रियों से ठगी करने वाले एक व्यक्ति को रेलवे के कॉमर्शियल विभाग और आरपीएफ ने बुधवार को रंगे हाथ दबोच लिया। उसकी पहचान रतनपुर बेगूसराय निवासी शंभू सिंह के पुत्र सौरभ सिंह के रूप में की गई है।
बुधवार को भी वह भागलपुर से खुली अंग एक्सप्रेस में यात्रियों को पुर्जी ईएफटी देकर वसूली कर रहा था।

मालदा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम पवन कुमार ने बताया कि अभयपुर स्टेशन पर आरोपित व्यक्ति पकड़ा गया है। पिछले कुछ दिनों से टीटीई के सामने फर्जी ईएफटी जांच के क्रम में आ रहे थे।
तभी आशंका हुई तो कोई गैंग ट्रेनों में फर्जी टीटीई बनकर इस तरह का गोरखधंधा कर रहा है। इसका पता लगाने के लिए कॉमर्शियल विभाग की एक टीम तैयार की गई थी। आरपीएफ के सहयोग से कॉमर्शियल विभाग और आरपीएफ की टीम ने अभयपुर में आरोपित व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया है।
उन्होंने बताया कि आरोपित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भागलपुर रेलखंड पर हाल के दिनों में इस तरह का मामला सामने नहीं आया था। सीनियर डीसीएम ने कहा है कि यात्री पूरी तरह सचेत रहें और किसी भी तरह की आशंका होने पर आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं।
रेलवे के टीटीई बकायदा नेम प्लेट के साथ चलते हैं और एक निर्धारित दूरी तक वह ट्रेन में बने रहते हैं। उनके पास विभिन्न बोगियों में यात्रियों की यात्रा का ब्योरा उपलब्ध होता है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…