Categories: FaridabadGovernment

बल्लभगढ़ तहसील में पुरानी दरगाह पर हिन्दू संगठनो ने की तोड़फोड़, मामला तूल पकड़ने पर थाना प्रभारी को बदला

बल्लभगढ़ पंचायत भवन परिसर में स्थित बाबा भूरेशाह की दरगाह के खिलाफ बजरंग दल व धर्म जागरण समन्वय के पदाधिकारियों ने मंगलवार को हंगामा करते हुए दरगाह को हटाने की मांग की थी। मौके पर पुलिसबल भी तैनात था, बावजूद इसके रात में अज्ञात लोगों ने दरगाह तोड़ दी। मजार को क्षतिग्रस्त होने पर अब धार्मिक संगठन आगे आ रहे हैं। मौके पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है वही थाना शहर एसएचओ बदल दिया गया है।

बल्लभगढ़ तहसील में पुरानी दरगाह पर हिन्दू संगठनो ने की तोड़फोड़, मामला तूल पकड़ने पर थाना प्रभारी को बदला

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ पंचायत भवन परिसर में बनी दरगाह को मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। दिन में इसे लेक‍र बजरंग दल और धर्म जागरण समन्वय संगठनों के लोगों ने आपत्‍त‍ि जताई थी, जिसके बाद मौके पर पुलिसबल को तैनात किया गया था।

एसडीएम ने आश्‍वासन दिया था क‍ि जांच के बाद उचित कार्यवाही होगी, लेकिन रात के समय जैसे ही पुलिस हटी, अज्ञात लोगों ने दरगाह को तोड़ दिया। लापरवाही बरतने के आरोप में बल्लभगढ़ सिटी थाना प्रभारी का तबादला कर दिया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

पंचायत भवन परिसर में स्थित बाबा भूरेशाह की दरगाह के खिलाफ बजरंग दल व धर्म जागरण समन्वय के पदाधिकारियों ने मंगलवार को हंगामा कर दिया। लोगों ने मौलाना के कमरे से दवा व आपत्तिजनक सामान मिलने का आरोप लगाते हुए दरगाह को हटाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि दरगाह को नहीं हटाया गया तो वह यहां मंदिर बनाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मौके से आपत्तिजनक किताबें मिली हैं, जो पाकिस्तान से संबंधित हैं।

पुलिस पर मौलाना को भगाने का आरोप

हंगामा कर रहे लोग पंचायत भवन परिसर में बनी दरगाह पर पहुंच गए और चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान मौलाना अब्दुल गफ्फार के कमरे से बड़ी संख्या में डिब्बे मिले, जिन पर बीमारियों के नाम लिखे थे। आरोप है कि कुछ डिब्बों पर वशीकरण व पुत्र प्राप्ति की दवा होने के बारे में भी लिखा था। हंगामा होने पर पंचायत भवन में मौजूद पुलिस आ गई। इसके बाद सिटी थाने से भी पुलिस पहुंच गई। कुछ देर में मौलाना वहां से चले गए।

हंगामा करने वालों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने मौलाना को मौके से भगा दिया है। भारी पुलिस बल तैनात देर तक हंगामा करने के बाद प्रदर्शनकारी धरना देकर बैठ गए। इस पर बड़खल के एसडीएम पंकज सेतिया पहुंचे और ज्ञापन लिया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक पंचायत भवन से दरगाह को नहीं हटाया जाएगा, प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने दरगाह न हटने पर हनुमान मंदिर बनवाने का भी ऐलान कर डाला। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही। डीसीपी जयवीर सिंह राठी ने कहा कि मौलाना के सामान की जांच कराई जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago