Categories: India

पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, देश में सबसे सस्ता डीजल 77.13 रुपये प्रति लीटर है

देश की प्रमुख ईंधन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। आज भी आम जनता के लिए राहत भरी खबर है। क्योंकि आज भी देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसकी के सात ये लगातार 22वां दिन है जब देश में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।


देश की राजधानी में देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पंप पर  शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। वैट की अलग-अलग दरों की वजह से राजस्थान में जहां 112 रुपये प्रति लीटर बिका रहा है तो वहीं, पोर्ट ब्लेयर में एक लीटर पेट्रोल के लिए महज 82.96 रुपये ही खर्च होंगे।

पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, देश में सबसे सस्ता डीजल 77.13 रुपये प्रति लीटर है

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 व डीजल 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।

तेल उत्पादक देशों द्वारा उत्पादन नहीं बढ़ाने के बाद भारत और अमेरिका ने अपने रणनीतिक भंडार से कच्चे तेल को जारी करने की घोषणा की है। चीन, जापान और दक्षिण कोरिया से भी रणनीतिक भंडार से तेल जारी करने की अपील की गई है। भारत 50 लाख बैरल तेल जारी करेगा।

भारत का रणनीतिक तेल भंडार 3.8 करोड़ बैरल का है और यह देश के पूर्वी एवं दक्षिण तट पर स्थित है। इस घोषणा के बाद तेल की कीमतों पर कुछ दबाव दिखा है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमतें लगभग स्थिर रही है।

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago