Categories: Uncategorized

इस गांव में सभी कुत्ते हैं करोड़पति, वजह जानकर नहीं करेंगे यकीन

आपने आजतक इंसानों के बारे में सुना होगा कि वह करोड़पति होते हैं, लेकिन इस मामले में इंसान नहीं कुत्ते करोड़पति मिलेंगे। दरअसल, गुजरात के मेहसाणा स्थित पंचोट गांव में खास तरह के जमींदार मौजूद हैं, जो अकसर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। दरअसल ये जमींदार इंसान नहीं बल्कि गांव में मौजूद कुत्ते हैं, जो करोड़पति हैं।

शायद आपको समझ नहीं आ रहा होगा। ज्यादा सोचें न। ये कुत्ते गांव में एक ट्रस्ट के नाम से पड़ी जमीन से करोड़ों कमाते हैं। दरअसल पिछले करीब एक दशक से जबसे मेहसाणा बाइपास बना है, इस गांव में स्थित जमीनों के दाम आसमान छूने लगे हैं और इसका सबसे बड़ा फायदा हुआ है गांव के कुत्तों को।

इस गांव में सभी कुत्ते हैं करोड़पति, वजह जानकर नहीं करेंगे यकीन

गांव की पेहचान अब राष्ट्रिय स्तर पर बन रही है। हर कोई इसे जान रहा है। यहां के एक ट्रस्ट ‘मढ़ नी पती कुतरिया ट्रस्ट’ के पास 21 बीघा जमीन है। मगर इस जमीन से होने वाली सारी आय इन कुत्तों के नाम कर दी जाती है। बाइपास के पास स्थित इस जमीन की कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये प्रति बीघा है। ट्रस्ट के पास करीब 70 कुत्ते हैं।

इस खबर को सुनकर लोग हैरान हो जाते हैं लेकिन यह खबर सच है। हर कुत्ते के हिस्से करीब 1-1 करोड़ रुपये आराम से आ जाते हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष छगनभाई पटेल के अनुसार, कुत्तों के लिए उनका हिस्सा अलग करने की परंपरा की जड़ आपको गांव की सदियों पुरानी ‘जीवदया’ प्रथा में मिलती है। इस परंपरा की शुरुआत अमीर परिवारों द्वारा दान दिए गए जमीन के छोटे-छोटे टुकड़ों से हुई थी।

उस समय शुरू की गयी यह चीज आज वायरल होगी कहा नहीं जा सकता है। उस समय जमीन की कीमत इतनी ज्यादा नहीं थी। कई मामलों में तो लोगों ने इसलिए जमीन दान कर दी, क्योंकि वे उस पर लगने वाला टैक्स नहीं चुका पा रहे थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago