Categories: EntertainmentSports

एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले राहुल तेवतिया ने की शादी, चहल और पंत बने बाराती, देखे तस्वीरें

जैसा कि आप सभी को पता ही है कि शादियों का सीजन चल रहा है। आए दिन किसी ना किसी की शादियां हो रही है।

इसी बीच कई सितारों की भी शादी हुई है। आए दिन किसी ना किसी क्रिकेटर की शादी की खबरें आ रही हैं। और आज भी एक सितारे की शादी की खबर आई है।

एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले राहुल तेवतिया ने की शादी, चहल और पंत बने बाराती, देखे तस्वीरें

अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने सोमवार को शादी कर ली।

राहुल तेवतिया ने रिद्धि पन्नू से शादी की है। इसी साल की शुरुआत में दोनों ने सगाई की थी।

राहुल तेवतिया और रिद्धि पन्नू ने इसी साल फरवरी में इंगेजमेंट कर ली थी। उस समय भी उनकी सगाई की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

अब सोमवार को दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। और उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है।

उनकी शादी में कई दिग्गज क्रिकेटर भी शामिल हुए। रिषभ पंत, नीतीश राणा और युजवेंद्र चहल जैसे कई धुरंधर क्रिकेट इस जोड़ी को बधाई देने पहुचे।

राहुल को पिछले साल आईपीएल में धमाल के बाद भारतीय टी20 टी में जगह तो मिली थी, लेकिन वो मैदान पर खेलने नहीं उतर सके।

साल 2014 में पहली बार आईपीएल खेलने वाले राहुल तब चर्चा में आए थे।

जब उन्होंने 27 सितंबर 2020 को आईपीएल मैच में पंजाब की टीम के खिलाफ वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल के एक ओवर में 5 छक्के जड़कर कमाल किया था।

उन्होंने आईपीएल में किसी एक ओवर में सर्वाधिक छक्के जड़ने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

फरीदाबाद में जन्मे राहुल तेवतिया एक बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। जिनका जलवा आप सब को पता ही है।

वो घरेलू क्रिकेट में हरियाणा के लिए खेलते हैं और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए।

उन्होंने 2013-14 की रणजी ट्रॉफी से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का आगाज किया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago