Categories: Uncategorized

भैंस से था परिवार के सदस्य की तरह प्रेम, निधन के बाद कि सत्रहवी, 8 गांव का कराया भंडारा

आपको पता ही है कि जब कोई व्यक्ति शरीर छोड़ देता है तो उसके बाद उसकी टेरवी करते है, जिससे कि उसकी आत्मा को शांति मिले। अब मनुष्यों की 13 वी तो सभी करते है, मगर आज हमारे सामने एक मामला आया है जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी भैस की सत्रहवी मनाई है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की सीमा से सटे सोहटी गांव निवासी जयभगवान उर्फ़ लीलू एक किसान और पशुपालक है। वह काफी समय से एक भिंडी भैस को पाल रहे थे।

भैंस से था परिवार के सदस्य की तरह प्रेम, निधन के बाद कि सत्रहवी, 8 गांव का कराया भंडारा

पशुपालक ने बताया कि वह  वर्ष 1999 में उसके भाई की ससुराल से वह करीब 3 साल की कटिया लेकर आया था। कटिया का पालन पोषण उसने बड़े ही लाड़ प्यार से किया था। उसके बाद से अब तक उसने 21 कटिया व 1 कटड़े को जन्म दिया था।

यह भैस उनके परिवार के सदस्य के भांति थी। उस भैस की अब मृत्यु हो गई। उसने भैस को ना केवल अपने प्लाट में दफनाया, बल्कि उसकी सत्रहवी कर नाते – रिश्तेदार व आसपास के आठ गावों के लोगो को प्रतिभोज कराया।

इससे पता चलता है कि लोग अभी भी पशुओं से बहुत प्रेम करते हैं। उनको अपने समान मानते हैं। परिवार का एक हिस्सा मानते हैं। उन्हें भी उसी समान प्यार देते हैं। तो इससे हम देख सकते हैं कि जय भगवान ने भी वही किया कि अपनी भैंस के निधन के बाद उसने भी विधिवत उसका अंतिम संस्कार किया और फिर सत्रहवी में भी मनाई।

इसके अलावा उसने एक गार्डेन भी बुक कराया, जहां प्रतीभोज करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। किसान जयभगवान का यह काम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago