Categories: Health

नगर निगम में कोरोना का कब्जा, 25 मिले संक्रमित

फरीदाबाद जिले में कोरोना तेज़ी से उछाल मारते हुए नगर निगम दफ्तर जा पहुंचा है। जिसमें निगम में पारिवारिक सदस्यों सहित 21 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से संपत्ति कर शाखा के एक कर्मचारी के परिवार के 6 सदस्य है।

जिसके बाद परिवार के कुल 14 सदस्यों के नमूने लिए गए थे। कुछ दिनों पहले संपत्ति कर शाखा के दो कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसी के चलते चार दिन पहले संपत्ति कर के 25 कर्मचारियों के नमूने लिए गए थे। अब सोमवार को इन मामलों की रिपोर्ट आई तो इनमें सात संक्रमित पाए गए।

नगर निगम में कोरोना का कब्जा, 25 मिले संक्रमित

निगमायुक्त डॉ यश गर्ग के आदेश पर कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले कर्मचारियों और अन्य लोगों की नगर निगम सभागार में जांच की गई। उसके बाद आया कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक नगर निगम और उनके परिवार के सदस्यों सहित 21 कर्मचारी संक्रमित हैं।

संपत्ति कर शाखा जोन 3 के सभी कर्मचारी पहले से ही होम आईसोलेशन में है। अब तक आई रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम के कई कर्मचारी ऐसे भी हैं, जिनमें कोरोना के लक्षण तो नहीं हैं, न ही कोई दिक्कत है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार संक्रमित हैं।

नगर निगम मुख्यालय में हालांकि अभी तक कोई पब्लिक डीलिंग नहीं हो रही है, फिर भी आवश्यक काम के चलते कर्मचारी मुख्यालय आ रहे हैं। वहीं सिर्फ संपत्ति कर शाखा जोन 3 को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago