Categories: Uncategorized

हरियाणा की इस रसोई के तीन पराठे खाने पर मिलेगा ₹100000 का नगद इनाम, साथ ही जीत सकते है बुलेट मोटरसाइकिल, जानिए पूरी खबर

जैसा कि आपको पता ही है कि सर्दियां आ चुकी है।और सर्दियों में पराठे खाने का मजा दुगना हो जाता है। अगर आप भी पराठे खाने के बेहद शौकीन हैं तो आज हम आपको एक ऐसा कुछ बताने वाले हैं जिससे पराठे खाने के बाद आपको इनाम भी मिल सकता है। जी हां अगर आप यहां के तीन पराठे खा लेंगे तो आपको ₹100000 का नगद इनाम और बुलेट मोटरसाइकिल भी जीत सकते हैं।अब आप सोच रहे होंगे कि कहां पर है यह जगह, तो वह पूरी जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।

कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव में भीम रसोई में हिंदुस्तान के सबसे बड़े तीन पराठे खाने पर यह इनाम मिलेगा। भीम रसोई में सिर्फ यही नहीं और भी बहुत सारी लजीज व्यंजन है। इस महोत्सव में शिल्पकारों का हुनर व शिल्प कला के साथ हरियाणा पैवेलियन  के लजीज व्यंजनों का पर्यटक इस बार खूब मजा लेंगे। 3 बड़े पराठे खाने वाला मालामाल हो जाएगा। आप बता दें कि यह जो पढ़ाते हैं वह देश के सबसे आगे बढ़ाते हैं। हरियाणा कला एवं संस्कृति विभाग के हाथों में पहली बार हरियाणा पैवेलियन की कमान होगी।

हरियाणा की इस रसोई के तीन पराठे खाने पर मिलेगा ₹100000 का नगद इनाम, साथ ही जीत सकते है बुलेट मोटरसाइकिल, जानिए पूरी खबर

पुरुषोत्तमपुरा बाग में बनाए जाने वाले हरियाणा पैवेलियन में हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई देगी। भीम रसोई आकर्षण का केंद्र बनेगी तो भीम का स्वादिष्ट खाने वाला पर्यटक हरियाणा पैवेलियन से मालामाल होकर लौटेगा। इस कड़ाकेदार ठंड में पर्यटक कुल्हड़ की चाय की चुस्की का आनंद लेंगे तो तीज त्योहारों पर बनने वाले पकवान माल-पुहड़े भी मजे से खायेंगे।

हरियाणा सरकार के विशेष प्रचार प्रकोष्ठ के ओएसडी गजेंद्र फौगाट बताते हैं कि हरियाणा पैवेलियन हरियाणवी संस्कृति, खानपान, पहरावे के साथ मिट्टी के दंगल में पहलवानों जोरअजमाईश दिखाई देगी। इसके साथ ही भीम रसोई में हाथ से निकाले हुए खोये की बर्फी, गोहाना की जलेबी, सुहाली, गुलगले व पुड़े सहित अन्य पकवानों का पर्यटक स्वाद चख सकेंगे।

गजेंद्र का कहना है कि हरियाणा पैवेलियन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को हरियाणवी संस्कृति के साथ जोड़ना है, ताकि उन्हें हरियाणवी पहरावे के साथ पकवानों के बारे में सहजता के साथ जानकारी मिल सके। हरियाणा कला एंव सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रधान सचिव डी सुरेश ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन की तैयारियों का जायजा लिया।


ओएसडी गजेंद्र फौगाट का कहना है कि रोहतक वालों का हिंदुस्तान का सबसे बड़ा परांठा है, इसकी लंबाई तकरीबन दो फीट है। परांठे के साथ दही, चटनी, आचार व मक्खन दिया जाएगा। परांठे खाने की शर्त निर्धारित की गई है कि एक साथ बैठकर तीन परांठे खाने वाला ही इनाम का हकदार होगा। परांठे की आठ वैरायटी हैं, इसमें पनीर, आलू, गोभी, आलू-प्याज मिक्स व सिंपल परांठा शामिल है।

पिछले आठ सालों से चार दोस्तों द्वारा परांठे बनाने का काम शुरू किया गया था। उनके द्वारा तीन परांठे खाने का खुला चैलेंज दिया गया है। हरियाणा सरकार की ओर से पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस चैलेंज को पर्यटकों के लिए रखा है। यदि पर्यटक एक साथ तीन परांठे खाता है तो उसे एक लाख का नकद इनाम व बुलेट मोटरसाइकिल मिलेगा।


हरियाणा कला एवं संस्कृति विभाग की निदेशक प्रतिमा चौधरी का कहना है कि हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन बनाया जा रहा है। हरियाणा पैवेलियन में हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई देगी।

इसके साथ ही सभी घाटों पर चित्रकारी करवाई जाएगी। वहीं पैवेलियन में महाभारत से जुड़ी 21 मूर्तियां बनाई जाएंगी, जिन्हें बाद में वहीं स्थापित किया जाएगा। पैवेलियन में भीम रसोई सहित हरियाणवीं व्यंजन भी पर्यटकों को लुभाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago