Categories: Featured

शाहरुख़ खान को मुजरेवाली कहा था सनी देओल ने, खान ने जवाब में किया था ये काम

बॉलीवुड की दुनिया में कई अच्छे दोस्त भी हैं तो कई दुशमन भी हैं। दुश्मनी और दोस्ती बनते कभी समय नहीं लगता है। शाहरुख खान और सनी देओल के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। साल 1993 में जब दोनो ने एक साथ फिल्म फिल्म ‘डर’ में काम किया था, उसी दौरान दोनों के रिश्ते खराब हो गए थे। जिसके बाद दोनों ने करीब 16 साल तक बात नहीं की थी।

दोनों के रिश्ते हमेशा से खराब रहे हैं। बादशाह अपनी करिश्माई एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और सनी का भी अलग रुतबा है। कई बार सनी शाहरुख पर निशाना साधते नजर आए थे। एक बार तो उन्होंने शाहरुख की तुलना मुजरेवाली से कर दी थी।

शाहरुख़ खान को मुजरेवाली कहा था सनी देओल ने, खान ने जवाब में किया था ये काम

फैंस को यह बात सुनकर काफी शोक लगा था लेकिन सनी अपनी बात पर अटल रहे। सनी ने एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें सनी से पूछा गया था कि वो उन एक्टर्स के खिलाफ क्यों हैं जो शादियों में डांस करते हैं? इसके जवाब में सनी ने कहा था कि ‘शादियों में एक्टर नहीं केवल मुजरेवाली डांस करती हैं। मुझे लगता है कि एक्टर्स को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए।

उनका यह बयान काफी सुर्ख़ियों में रहा था। इस बयान को लेकर काफी शोर मचा था। उन्होंने कहा था कि दोस्त की शादी में डांस करना तो ठीक है लेकिन पैसा कमाने के लिए किसी की भी शादी में डांस करना घटिया बात है। सनी से पूछा गया था कि किसी से पैसे उधार लेने से बेहतर शादी में डांस करना नहीं है? इसके जवाब में सनी ने कहा था कि इसके बाद आप मुझसे पूछेंगे कि क्या किसी से पैसे उधार लेने से बेहतर प्रॉस्टिट्यूशन नहीं है?

सनी का यह इंटरव्यू उन्हें सुर्ख़ियों में ले आया था। इस मामले में सनी ने शाहरुख का नाम नहीं लिया था, लेकिन साल 2001 में शाहरुख खान हाई- प्रोफाइल शादियों में डांस करने के लिए काफी फेमस थे। इसके अलावा खुद शाहरुख ने हाई प्रोफाइल शादियों में डांस करने और इसके लिए मोटी फीस लेने की बात की थी। शाहरुख ने कहा था कि ‘शादियों में डांस करके पैसा कमाना उन फिल्मों में काम करने से बेहतर है, जिन फिल्मों में मैं काम नहीं करना चाहता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago