Categories: InternationalTrending

प्यार में पागल 74 साल की इस महिला ने गाय से ही रचा ली शादी, कहती है, ‘ये मेरे पति हैं’

कहते हैं अंधविश्वास की कोई सीमा नहीं। कुछ लोग अंधविश्वास में इतने डूब जाते हैं कि सही या गलत उन्हें कुछ दिखाई नहीं देता। दुनिया में आज भी कई लोग ऐसे जो अन्धविश्वास पर यकीन रखते है। जिनका मानना है कि मरने के बाद इंसान किसी न किसी रूप में धरती पर फिर से जन्म लेता है। लेकिन कुछ ऐसे लोग जो अन्धविश्वास के चक्कर में कुछ भी कर गुजर बैठते है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने ऐसा कदम उठा लिया है जिसकी वजह से वह सुर्खियों बनी हुई है।

बता दें कि एक महिला ने एक गाय को अपना मरा हुआ पति मानकर उससे शादी कर ली है। महिला का मानना है कि उसके स्वर्गवासी पति ने गाय के रूप में पुनर्जन्म लिया है। गांव और आस पास के यह सब देख काफी हैरान है।

प्यार में पागल 74 साल की इस महिला ने गाय से ही रचा ली शादी, कहती है, ‘ये मेरे पति हैं’

वहीं महिला का कहना है कि गाय की सारी विशेषताएं उसके मरे हुए पति की तरह ही हैं। अपनी इस अनोखी शादी की वजह से कंबोडिया के क्राटी प्रांत में रहने वाली 74 साल की महिला अपने इलाके में मशहूर हो गई है।

बता दें कि महिला का नाम खिम हैंग है। जानकारी के अनुसार गाय जब पैदा हुई तब महिला के साथ वह काफी समय बिताती थी। यह गाय महिला का हाथ और चेहरा चाटती थी। कई बार तो वह महिला के मुंह पर किस तक कर लेती थी।

महिला का मानना है कि गाय उसे बिलकुल वैसे ही प्यार करती है जैसे उसका पति किया करता था। गाय का अपने प्रति स्नेह देखकर खिम हैंग समझ गई कि वह कोई और नहीं बल्कि उसके पति ही हैं जो मरने के बाद गाय के रूप में लौट आए हैं।

हैरानी की बात तो यह है कि महिला के बेटे भी अब इस बात पर यकीन करते हैं कि उनके पिता ने ही गाय के रूप में जन्म लिया है। इसलिए वे भी गाय की खूब सेवा करते हैं। वहीं महिला गाय को अपना पति समझकर ही प्यार करती है। गाय महिला के घर में साथ में ही रहती है। सिर्फ यही नहीं महिला ने गाय को अपने पति की ही तकिया दे दी है जो उसके कमरे में रखी हुई है।

महिला ने इस कदर उसे अपना पति मान लिया कि उसने अपने बच्चों तक से यह कह दिया है कि अगर वह मर भी जाती है तो वे गाय को अपने पिता की ही तरह प्यार करें। गाय को कभी ना बेचें और उनको अच्छे से खाना खिलाएं। इसके अलावा जब गाय इस दुनिया से चली जाए तो वे लोग उसका भी इंसान की तरह ही अंतिम संस्कार करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago