Categories: CrimeTrending

हरियाणा में फिर दोहराया निकिता हत्याकांड: ससुराल जा रही नई नवेली दुल्हन पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

हरियाणा के रोहतक जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बुधवार, 1 दिसंबर 2021 की रात 11:30 बजे के करीब गाँव के शिव मंदिर के पास कार सवार तीन बदमाशों ने शादी के बाद ससुराल जा रही नई नवेली दुल्हन को गोलियों से भून दिया। इसके साथ ही वे दूल्हे के भाई की चेन भी तोड़ कर ले गए। दुल्हन अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इस वारदात को गांव के ही एक शख्स ने अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार दुल्हन की विदाई के बाद दूल्‍हे के परिजन दुल्हन तनिष्का शर्मा को सांपला से रोहतक ला रहे थे। दूल्हे का भाई सुनील कार चला रहा था जबकि साला उज्ज्वल भी साथ बैठा था। उन्होंने संदेह जताया है कि दुल्हन के मायके सांपला से पीछा कर रहे मोहम्मद साहिल नाम के शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

हरियाणा में फिर दोहराया निकिता हत्याकांड: ससुराल जा रही नई नवेली दुल्हन पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस ने साहिल और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का प्रयास व लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बदमाश इनोवा गाड़ी में आए थे और दुल्हन की गाड़ी को ओवरटेक कर रोका और उसे गोली मार दी।

दुल्हन को मारी 5 से 6 गोली

20 वर्षीय दुल्हन तनिष्का को साहिल ने 5 से 6 गोली मारी। 3 दिन से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी तनिष्का की हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। उसके पेट, गर्दन और मुँह में गोली लगी है। पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में वरिष्ठ डॉक्टरों की विशेष टीम उसके उपचार में लगी हुई है। डॉक्टरों ने उसके बचने के चांस 50-50 बताए हैं।

दो नाबालिग भी शामिल

मुख्य आरोपित साहिल ने दो नाबालिगों को अपनी साजिश का हिस्सा बनाया था। साजिश के तहत साहिल ने समारोह की पल-पल की जानकारी के लिए अपने इन दो दोस्तों को भेजा था। जैसे ही दुल्हन घर से विदा हुई, दोनों दोस्तों ने तुरंत कार के नंबर की जानकारी साहिल को बता दी।

पुलिस ने दोनाें को वारदात की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। शनिवार (4 दिसंबर) को आरोपितों को जुवैनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया, जहाँ से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को बरामद कर लिया है।

साहिल पर 6 मुकदमे हैं दर्ज

इस घटना का मुख्य आरोपित मोहम्मद साहिल अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बदमाश के फरार होने की वजह से गांव सांपला और भाली में भय का माहौल बना हुआ है। दरअसल साहिल सांपला का ही रहने वाला है और तनिष्का भी वहीं की रहने वाली है।

भाली आनंदपुर में तनिष्का का ससुराल है। इन दोनों गांवों के लोगों में भय के साथ-साथ साहिल की गिरफ्तारी न होने से रोष है। पुलिस ने बताया कि आरोपित साहिल पर पहले से लूट, स्नैचिंग, बाइक चोरी समेत कुल छः मुकदमे दर्ज हैं। एक मुकदमे में उसे भगोड़ा भी घोषित किया गया है। आरोपित को पकड़ने के लिए छः सदस्यीय टीम जुटी है।

प्रेम प्रसंग से जोड़ रही पुलिस

पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपित साहिल अपने साथियों के साथ विवाह स्थल पर भी मौजूद था और वहां उसने खाना भी खाया था। इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। दूल्हे मोहन ने पुलिस को बताया कि तनिष्का का परिवार उसकी रिश्तेदारी में आता है। तीन महीने पहले दोनों का रिश्ता तय हुआ था। बुधवार को धूमधाम से शादी हुई, लेकिन किसी को अनहोनी की आशंका नहीं थी।

रात करीब साढ़े 10 बजे विदाई के बाद वे भाली आनंदपुर के लिए रवाना हुए। दूल्हे ने बताया कि इसके बाद वे बदमाश उनकी गाड़ी का पीछे करते रहे, फिर ओवरटेक करके उनकी गाड़ी के आगे आ गए। इसके बाद उन्होंने सभी को नीचे उतारकर बदमाशों ने तनिष्का पर लगातार तीन फायर किए। इसी बीच एक युवक की पिस्तौल बंद हो गई। तभी दूसरा युवक आगे आया और दुल्हन को दो गोलियां और मार दीं।

निकिता तोमर को तौसीफ ने मारी थी गोली

पिछले साल अक्टूबर में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के बाहर 21 वर्षीय छात्रा निकिता तोमर की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दरअसल, आरोपित तौसीफ ने निकिता को गाड़ी में खींचने की कोशिश की। लेकिन जब वह असफल रहा तो उसने गोली मार दी थी। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में भी कैद हो गई। जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

2 months ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

2 months ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

2 months ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

2 months ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 months ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago