Categories: InternationalTrending

आसमान में रोशनी की ट्रेन देख डरे लोग, सच पता चलने पर खूब खींची तस्वीरें

लोगों हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस देने के लिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क के स्टार लिंक सैटेलाइट के लॉन्च होने बाद इसे कई देशों में देखा गया। इसे देख उत्तर भारत में लोग रोमांचित हो उठे। हालांकि पहले तो लोग इस रोशनी की लंबी ट्रेन को आसमान में देखकर डर गए लेकिन फिर जब उन्हें इसकी हकीकत पता चली तो उन्होंने इसकी खूब तस्वीरें खींची। एलन मस्क की कंपनी स्टार लिंक की तरफ से छोड़ा गया सैटेलाइट शुक्रवार शाम को भारत के ऊपर से गुजरा।

इसकी वजह से स्पेस में रोशनी की लंबी चमकती लकीर दिखाई दी, जिसे देखकर लोग हैरान और रोमांचित हो उठे। आसमान में ये नजारा करीब 15 मिनट तक दिखाई दिया। लोगों ने अपने मोबाइल में इस नजारे को कैद कर लिया।

आसमान में रोशनी की ट्रेन देख डरे लोग, सच पता चलने पर खूब खींची तस्वीरें

पंजाब में जिस तरह से स्टार लिंक सैटेलाइट गुजरी उसे देख ऐसा लगा मानों कोई जगमगाती ट्रेन आकाश में से गुजर रही है। यह लाइन पंजाब के अमृतसर, पठानकोट एरिया के अलावा जम्मू में भी नजर आई। पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे बॉर्डर स्टेट में इस रोशनी की वजह से पैदा हुई पैनिक की स्थिति में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों को शांति बनाए रखने के लिए कहा।

सैटेलाइट से मिलेगी इंटरनेट सुविधा

पूरे विश्व के लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट देने के लिए एलन मस्क की कंपनी सैटेलाइट के जरिए यह सुविधा देने जा रही है। यह काम उनकी कंपनी स्टार लिंक कर रही है। इसके लिए उन्होंने कई सैटेलाइट अंतरिक्ष में पहुंचाए हैं। अभी कई और सैटेलाइट भेजने की तैयारी है। हालांकि अभी तक उन्हें भारत में इसका लाइसेंस नहीं मिला है।

5000 से ज्यादा प्री–ऑर्डर बुकिंग

कुछ दिनों पहले स्टार लिंक इंडिया की ओर से दिए गए बयान में बताया गया कि भारत में स्टार लिंक इंटरनेट सर्विस के प्री-ऑर्डर बुकिंग का आंकड़ा 5000 पार जा चुका है। 2022 के अंत तक यह सुविधा भारत में शुरू हो सकती।

जियो और एयरटेल से होगा मुकाबला

एलन मस्क की स्टार लिंक कंपनी का भारत में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो और एयरटेल की वन वेब से मुकाबला होगा। स्टार लिंक और वन वेब सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस प्रदान करेंगे वहीं जियो फाइबर ऑप्टिक्स के जरिए इंटरनेट सेवाएं दे रही है।

बिलियनेयर एलन मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स का सैटेलाइट इंटरनेट डिवीजन, स्टारलिंक, भारत में ब्रॉडबैंड और अन्य सेवाएं प्रदान करने के लिए एक कमर्शियल लाइसेंस के लिए अगले साल की शुरुआत में आवेदन करेगा।

इतनी होगी स्पीड

उम्मीद है कि साल 2022 में स्टारलिंक का काम पूरी दुनिया में फैल जाएगा। इसके स्पीड की बात करें तो यह 50 एमबीपीएस से लेकर 150 एमबीपीएस तक हो सकती है। इसे ऑर्डर करने का पूरा काम ऑनलाइन रखा गया है। स्टारलिंक के सैटेलाइट धरती से ज्यादा नजदीक हैं। इसलिए इंटरनेट की स्पीड तेज होगी। यह सेवा उन इलाकों में ज्यादा कारगर साबित होगी जहां आम इंटरनेट सेवा काम नहीं करती है या फिर स्पीड स्लो है। SpaceX इंटरनेट स्पीड को 300 एमबीपीएस तक ले जाने की तैयारी में है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago