Categories: CrimeFaridabad

अब गौ तस्करों की खैर नहीं, हरियाणा पुलिस दिखी एक्शन में

17 नवम्बर पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि गौवंश की तस्करी करने वाले चार तस्कर फरीदाबाद स्थित करनेरा गाँव के पास से चार गायों को टाटा 407 गाड़ी में क्रूरतापूर्वक भर कर मेवात स्थित कसाईखाना ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही टीम गठित की और स्थल की ओर प्रस्थान कर गयी।

पुलिस टीम ने मौके से तस्कर होने वाली गायों को छुडा लिया था। गौ तस्कर अपनी गाडी को टायर पंचर होने के कारण छोड़ कर गौ रक्षकों पर पिस्तौल से फायर करते हुए भाग निकले थे।

अब गौ तस्करों की खैर नहीं, हरियाणा पुलिस दिखी एक्शन में

गौ रक्षकों की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में हरियाणा गौवंश संरक्षण अधिनियम के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी थी।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने खुफिया जानकारी से कैली गांव के पास से आरोपी राहुल औऱ आकिल को थाना सेक्टर-58 के गौ तस्करी के मुकदमें में 5 दिसम्बर को गिरफ्तार किया है।

आरोपियो को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर मुकदमें से संबंधित जरुरी पूछताछ की गई। गिरफ्तार आरोपी राहुल ड्राइवर नूहं जिले के गांव गवारका एवं आकिल नूहं जिले के गांव इस्लामपुर सोंख का रहने वाला है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया की आरोपी राहुल के खिलाफ हरियाणा व राजस्थांन में 14 मुक़दमे दर्ज है व आरोपी आकिल के खिलाफ हरियाणा में 3 मुक़दमे दर्ज है। आरोपियों से एक टाटा 407 गाडी को पहले ही बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago