Categories: Entertainment

जानिए कौन है बच्चन परिवार के जमाई निकिल नंदा, फरीदाबाद से है यह खास नाता

अमिताभ बच्चन के एक जाने माने अभिनेता है जो कि बहुत सारे शो होस्ट करते है जिसमे से एक हैं कौन बनेगा करोड़ पति। जो कि सोनी टीवी पर आता है। इस लोकप्रिय शो के 1000वें एपीसोड में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और उनकी नातिन नव्या नवेली मेहमान बनकर आए थे। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि इस तरह से किसी शो में अमिताभ अपनी बेटी और नातिन के साथ दिखाई पड़े। हमे तीन पीढ़ी एक साथ देखने को मिली।

ये तो सब जानते हैं कि श्वेता नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी और उनके दो बच्चे, नव्या नवेली और अगस्तया नंदा हैं। लेकिन उनके पति और अमिताभ के दामाद निखिल नंदा  के बारे में लोग कम ही जानते हैं। ऐसे में आज हम आपको निखिल नंदा के बारे में बता रहे हैं।

जानिए कौन है बच्चन परिवार के जमाई निकिल नंदा, फरीदाबाद से है यह खास नाता

जिस तरह अमिताभ बच्चन के बेटी होकर भी श्वेता लाइमलाइट से बहुत दूर रहती हैं। ठीके वैसे ही उनके पति निखिल नंदा भी लाइम लाइट से दूर रहते हैं। निखिल नंदा का नाम भारत के टॉप बिजनेसमैन में लिया जाता है। वो इस वक्त एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। एस्कॉर्ट्स लिमिटेड ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण बनाती है। जिसके संस्थापक निखिल के दादाजी हर प्रसाद नंदा थे।

इस कंपनी की स्थापना साल 1944 में हुई थी। निखिल नंदा मशहूर बिजनेस मैन राजन नंदा और ऋतु नंदा के बेटे हैं। उनके नाना अभिनेता राजकपूर थे, माना निखिल राजकूपर की बेटी ऋतु नंदा की संतान है और कपूर परिवार उनका ननिहाल है।

निखिल नंदा ने अमेरिका के व्हार्टन बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट और मार्किटिंग की डिग्री हासिल की थी। वह अपने  पिता के निधन के बाद एस्कॉर्ट्स ग्रुप के चेयरमैन बने थे। हालांकि साल 2013 में एस्कॉर्ट्स में मैनेजिंग डायरेक्टर बने।

निखिल-श्वेता शादी से पहले अपने परिवारवालों के ही कहने से मिले थे। दोनों को शादी से दो बच्चे नव्या नवेली और अगस्तया हैं। अपने पति को लेकर श्वेता बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो मिसेज निखिल नंदा बनकर काफी खुश हैं।

हाल ही में जब निखिल नंदा को बेस्ट CEO के अवॉर्ड से नवाजा गया था तो नव्या ने अपने पापा को विश करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी थी, जो कि काफी वायरल हुई थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago