Categories: Press Release

Traffic Advisory: धुंध में धीमी चलाएं गाड़ी, फॉग लाइट्स रखें ऑन, पढ़ें हरियाणा पुलिस ने क्या-क्या दिए टिप्स

हरियाणा पुलिस ने मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए सर्दियों में धुंध व कोहरे के दौरान सड़क यातायात को सुरक्षित बनाए रखने के लिए एक एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों से एहतियाती उपायों व सुझावों को अपनाने का अनुरोध किया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था एवं यातायात), हरियाणा नवदीप सिंह विर्क आज यहां एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में कोहरे व धुंध के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी कम रहेगी। कोहरे के मौसम में वाहन चलाते समय यात्रियों को अधिक सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम के पूर्वानुमान की निगरानी करते हुए वाहन चलाते समय अधिक सावधानी बरतें।

Traffic Advisory: धुंध में धीमी चलाएं गाड़ी, फॉग लाइट्स रखें ऑन, पढ़ें हरियाणा पुलिस ने क्या-क्या दिए टिप्स

उन्होंने धीमी और रक्षात्मक ड्राइविंग पर भी जोर देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करते हुए लोग जितना अधिक सुरक्षात्मक रूप से वाहन चलाएंगे, सफर भी उतना ही सुरक्षित होगा।

कुछ महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा टिप्स पर प्रकाश डालते हुए विर्क ने बताया कि वाहन चालक आगे चलने वाले वाहनों से उचित दूरी बनाए रखें और फॉग लाइट और इंडिकेटरस लगातार ऑन रखें। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने चालकों से लो-बीम लाइट के साथ ड्राइव करने का भी अनुरोध किया है क्योंकि हाई-बीम कोहरे विजिबिलिटी को कम करती है।

उन्होंने वाहन चालकों से लेन बदलने और ट्रफिक क्रास करने से बचने का अनुरोध करते हुए कहा कि वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई सफेद लाइन के अंदर ड्राइव करें। ड्राइवरों को मोबाइल फोन और लाउड म्यूजिक सिस्टम के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए।

घना कोहरा होने पर, एक सुरक्षित स्थान पर रूकते हुए कोहरे के कम होने की प्रतीक्षा करना एक सुरक्षित सफर के लिए महत्वपूर्ण है।विर्क ने कहा कि वाहनों को मुख्य सड़क पर खड़ा नहीं करना चाहिए। इसकी बजाए ले-बाई लेन का उपयोग करना चाहिए या वाहन को इंडिकेटरस ऑन रखते हुए मुख्य सड़क से दूर पार्क करना चाहिए।

पुलिस की एडवाइजरी में कुछ अन्य सुरक्षित ड्राइविंग टिप्स भी सुझाए गए हैं जैसे गति सीमा के भीतर गाड़ी चलाना और वाहन के रखरखाव का ध्यान रखना जैसे हेडलैम्प, टेल लाइट, इंडिकेटरस, ब्रेक, टायर, विंडस्क्रीन वाइपर, बैटरी और वाहन हीटिंग सिस्टम सही ढंग से काम कर रहे हों।

एडवाइजरी में कुछ अन्य एहतियाती उपाय जैसे ओवरटेकिंग नहीं करने के अतिरिक्त लेन बदलने, फ्री-वे और व्यस्त सड़कों पर वाहन रोकने से बचने आदि भी सुझाए गए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago