Categories: Featured

इस दिग्गज क्रिकेटर का हुआ घातक एक्सीडेंट, बेटा भी साथ में था मौजूद

क्रिकेट के फैंस भारत में सबसे ज्यादा हैं। देश में क्रिकेट को अपना त्योहार माना जाता है। हर देश के खिलाड़ियों को काफी सम्मान मिलता है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वार्न एक बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। वो एहतियात के तौर पर अस्पताल में टेस्ट कराने पहुंचे। उनकी दुर्घटना की खबर से उनके फैंस को करारा झटका लगा है।

उनके देश समेत भारत में भी लोग उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। शेन वार्न अपने बेटे जैक्सन के साथ बाइक चला रहे थे। बाइक चलाते-चलाते उनका नियंत्रण बिगड़ गया।

इस दिग्गज क्रिकेटर का हुआ घातक एक्सीडेंट, बेटा भी साथ में था मौजूद

उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। लेकिन हादसे की खबर से उनके फैंस घर के बाहर जमा हो गए। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर अस्पताल में टेस्ट कराने पहुंचे। वह बाइक चला रहे थे, तभी वह गिर गए और 15 मीटर से अधिक दूरी में फिसल गए थे। शेन वार्न का कहना है कि उन्हें स्वास्थ्य में आगे कोई समस्या नहीं हो, इसलिए अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाने गए थे।

शेन वार्न दिग्गज खिलाड़ी हैं। कई रिकार्ड्स उनके नाम है। वार्न ने 145 टेस्ट खेले हैं और इस खेल में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह बाइक से फिसले और गिरने के दौरान लगी चोट से बचते रहे। वार्न ने बताया, मैं थोड़ा चोटिल हुआ। वार्न 8 दिसंबर से गाबा में शुरू होने वाली एशेज सीरीज के लिए फॉक्स स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम में हिस्सा लेंगे।

वार्न अक्सर अपनी बातों और टिप्पणियों के लिए चर्चाओं में रहते हैं। शेन वॉर्न ने स्टीव स्मिथ को एशेज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाए जाने पर आलोचनात्मक टिप्पणी की थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 day ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago