Categories: Uncategorized

शोक के माहौल के बीच CDS बिपिन रावत की भतीजी बनी नेशनल शूटिंग चैंपियन, आठ गोल्ड जीतकर बुआ-फूफा को किए समर्पित

जैसा की आप सभी को पता है कि अभी पूरे देश में गम का माहौल छाया हुआ है
तमिलनाडु की ओर जाता हुआ एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सवार थे। जिसके बाद उनका निधन हो गया। जिसने पूरे देश की आंखें नम कर दी। क्योंकि यह पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ा झटका है।

जहा पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ था। वहीं, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप खेल रही उनकी भतीजी बांधवी सिंह को गुरुवार तक इसकी खबर तक भी  नहीं दी गई थी। चैंपियनशिप खेल रहे खिलाड़ियों के पास तैयारी के दौरान कोई फोन नहीं होता है। बांधवी 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैंपियनशिप-2021 खेल रही थीं। गुरुवार को तक उन्होंने इस चैंपियनशिप में आठ गोल्ड मेडल जीते हैं।

शोक के माहौल के बीच CDS बिपिन रावत की भतीजी बनी नेशनल शूटिंग चैंपियन, आठ गोल्ड जीतकर बुआ-फूफा को किए समर्पित

बांधवी सिंह 64 वी राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में नेशनल चैंपियन बनी है। वह गुरुवार को व्यक्तिगत संप्रदा में 4 गोल्ड मेडल जीती थी। गेम खत्म होने के बाद बांधवी सिंह को घटना की जानकारी दी गई थी। खबर सुनते ही वह अफसोस में डूब गई, बहुत ज्यादा भावुक हो गई ।21 साल की बांधवी की आंखों से आंसू छलक गए।

चैंपियनशिप जीतने के बाद बांधबी सिंह को खेल विभाग और सेना की मदद से दिल्ली भेजा गया। वहां पर अंतिम संस्कार में शामिल हुई। जीत के बाद बांधवी ने यह मैडम अपने बुआ और फूफा को समर्पित कर दिए। बांधवि  ने 4 मेडल टीम में और 4 मेडल व्यक्तिगत स्पर्धा में जीते हैं। वह सीनियर वर्ग में नेशनल चैंपियन बनी है। साथ ही जूनियर में भी नेशनल रिकॉर्ड बनाया है।

बांधवी सिंह भोपाल स्थित शूटिंग अकादमी की छात्रा हैं। वह मधुलिका रावत की सगी भतीजी हैं। वहीं, बांधवी के पिता यशवर्द्धन सिंह पहले ही दिल्ली चले गए थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago