Categories: Uncategorized

हेलीकॉप्टर क्रैश में एकमात्र बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का लेटर हुआ वायरल, लिखा…

जैसा की आप सभी को पता ही है कि तमिलनाडु में अभी एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था। जिसमें हमारे सीडीएस बिपिन रावत सहित 13 लोग सवार थे। उसमें से 13 लोगो ने शरीर छोड़ दिए। उसमे से जो  एकमात्र जीवित बचे हैं वह है ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह। उनका एक पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बारे में हम आपको बताएंगे।

कैप्टन वरुण सिंह का एक पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने यह पत्र अपने स्कूल के प्रिंसिपल को तब दिया था जब उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। हरियाणा के चंडी मंदिर में आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को लिखे पत्र में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने छात्रों से कहा कि“औसत दर्जे का होना ठीक है”।

हेलीकॉप्टर क्रैश में एकमात्र बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का लेटर हुआ वायरल, लिखा…

कैप्टन सिंह उसी हेलीकॉप्टर को उड़ा रहे थे जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 जवानों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। स्कूल के प्रिंसिपल को लिखे पत्र में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने कहा, “औसत दर्जे का होना ठीक है। हर कोई स्कूल में उत्कृष्ट नहीं होता है और हर कोई 90% स्कोर नहीं करता है। यदि आप ऐसा कर सकते हैं तो यह एक उपलब्धि है और इसकी सराहना की जानी चाहिए।

इस मोटिवेशनल पत्र में कैप्टन वरुण सिंह ने आगे लिखा, ‘लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो ये मत सोचना कि आप औसत दर्जे के बने हैं। आप स्कूल में औसत दर्जे के हो सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जीवन में चीजें समान होंगी… अपने दिल की सुनो। यह कला हो सकती है, यह संगीत, ग्राफिक डिजाइन, साहित्य आदि हो सकती है। आप जो भी काम करते हैं उसके लिए समर्पित रहें, अपना सर्वश्रेष्ठ दें। कभी भी यह सोचकर बिस्तर पर न जाएं कि आप कम प्रयास करते हैं और अधिक कर सकते थे।

पत्र में उन्होंने आगे लिखा, ‘राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में कैडेट के रूप में, मैंने पढ़ाई या खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं किया। जब मैं एएफए में पहुंचा, तो मुझे एहसास हुआ कि मैं हवाई जहाजों के अपने जुनून के कारण अपने साथियों से काफी आगे हूं, लेकिन फिर भी मुझे अपनी क्षमताओं पर भरोसा नहीं था। स्कूल को मिले शौर्य चक्र का श्रेय देते हुए उन्होंने कहा कि अपने शिक्षकों और साथियों द्वारा संवारने के कारण आज उन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago