Categories: Crime

पीएम की सुरक्षा में तैनात जवान निकला हैवान, पत्नी और साली को पीटा, कहा- कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता मेरा

हरियाणा के हिसार जिले से पति द्वारा पत्नी व साली के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की घटना सामने आई है। पीड़िता ने लाड़वा निवासी संजय के खिलाफ आजाद नगर थाना में मामला दर्ज करवाया है। आरोपी पति CRPF का जवान है और फिलहाल पीएम मोदी के स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड के तौर पर नियुक्त है। इसी बात की वह पत्नी सीमा को धमकी देता है। आजाद नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि 11 साल पहले लाड़वा निवासी संजय के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद एक बेटी प्रिंसी पैदा हुई। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच झगड़े होने लगे।

पीएम की सुरक्षा में तैनात जवान निकला हैवान, पत्नी और साली को पीटा, कहा- कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता मेरा

मनमुटाव के कारण वह दोनों अलग हो गए थे और अब कोर्ट में उनका तलाक का मुकदमा चल रहा है। उसने पति से खर्चा लेने के लिए कोर्ट केस दायर किया हुआ है जबकि उसके पति संजय ने तलाक का केस डाला हुआ है।

सीमा ने बताया कि शुक्रवार सुबह संजय, ससुर रोशनलाल व उनके रिश्तेदार राजबीर व सुंदर जबरदस्ती उनके घर आ गए। बातचीत के लिए मना करने पर अन्य लोग तो उसके घर से चले गए लेकिन संजय नहीं गया। वह वहीं पर रुका रहा।

साली आई मदद के लिए तो उसे भी पीटा

कुछ देर बाद संजय ने उसको जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की और पकड़कर गली में खींचा। जब उसकी बहन कविता ने महिला की मदद करने की कोशिश की तो संजय ने उसके साथ भी मारपीट की।

महिला ने बताया कि संजय ने उसे धमकी दी है कि वह पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात है इसलिए कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उसने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago