Categories: Trending

रिकॉर्ड वैक्सीनेशन पर सरकार देगी 3 महीने का फ्री रिचार्ज, क्या आपके पास भी आया है ये मैसेज?

समय के साथ-साथ हर चीज में बदलाव आता है। आज कल के ठग लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। संकट के समय में भी यह लोग भोले-भाले लोगों का फायदा उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार Jio, Airtel और Vi के ग्राहकों को रिकॉर्ड महामारी के वैक्सीनेशन का जश्न मनाने के लिए तीन महीने का फ्री मोबाइल रिचार्ज दे रही है।

अगर आपके पास भी ये मैसेज आया हैं तो थोड़ा सतर्क रहिए। मैसेज फॉरवर्ड करने से पहले इसके बारे में जानकारी अवश्य लें क्योंकि आपकी एक गलती से आपका फोन हैक हो सकता है। जानें, इस वायरल मैसेज का सच।

रिकॉर्ड वैक्सीनेशन पर सरकार देगी 3 महीने का फ्री रिचार्ज, क्या आपके पास भी आया है ये मैसेज?

बता दें कि इस वायरल मैसेज में लिखा है कि महामारी के टीकाकरण की उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए सभी भारतीय उपयोगकर्ताओं को तीन महीने का मुफ्त मोबाइल रिचार्ज मिलेगा। अगर आपके पास Jio, Airtel या VI सिम कार्ड हैं तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकेंगे।

वायरल मैसेज में तीन महीने का मुफ्त रिचार्ज पाने के लिए एक ऑनलाइन लिंक भी शामिल है। मैसेज में आगे लिखा है कि यह ऑफ़र केवल 24 घंटों के लिए वैध है।

PIB फैक्ट चेक के किया ट्वीट

इस बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि वायरल पोस्ट फर्जी है। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की तथ्य जांच शाखा पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट कर कहा कि यह वायरल मैसेज फर्जी है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।

इससे पहले सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी सोशल मीडिया यूजर्स को ऐसे फर्जी मैसेजों से सावधान रहने की सलाह दी थी।

COAI ने ट्विट कर कहा कि ऐसे फर्जी मैसेज से सावधान रहें। सरकार या टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं है। ऐसे मैसेज को शेयर या फॉरवर्ड न करें और अपने परिवार और दोस्तों को भी अलर्ट करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago