Categories: Entertainment

मां बनने जा रही है कॉमेडियन भारती, पति ने किया इतना बड़ा खुलासा, भौंचक्का रह गए फैंस

देश की सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन में से एक हैं भारती सिंह। आज हर कोई इनकी कॉमेडी की तारीफ करता है। लेकिन यह सफर भारती के लिए आसान बिलकुल नहीं रहा उन्होंने बेहद मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। बता दें कि भारती सिंह की प्रेगनेंसी की खबरों ने कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं का माहौल बना दिया था। लेकिन अब खुद भारती ने इस बात की कन्फर्मेशन दी है कि वह प्रेग्नेंट है।

कॉमेडियन भारती सिंह ने प्रेग्नेंसी की खबर को कन्फर्म करते हुए दोस्तों संग एक फोटो शेयर की है। पति हर्ष लिंबाचिया, जैस्मिन भसीन और अली गोनी के साथ भारती ने फैन्स को गुड न्यूज सुनाई है।

मां बनने जा रही है कॉमेडियन भारती, पति ने किया इतना बड़ा खुलासा, भौंचक्का रह गए फैंस

भारती ने खुद इस बात को कन्फर्म कर लिया है की भारती और हर्ष जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। भारती सिंह फोटो में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखी जा सकती हैं। इनके चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा है। बता दें कि पिछले दिनों भारती सिंह अपने वजन कम करने को लेकर सुर्खियों में आई हुई थीं।

इसके साथ ही भारती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह फैन्स को अपना रिएक्शन दिखाती नजर आ रही हैं। प्रेग्नेंसी की बात सुनकर भारती का क्या रिएक्शन था, इस वीडियो में देखा जा सकता है। वीडियो में भारती भांगड़ा करती दिखाई दे रही हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो भारती से पहले उनकी किसी करीबी ने इस बात की कन्फर्मेशन दे दी थी की भारती अपना फर्स्ट बेबी एक्सपेक्ट कर रही है और उनका कहना था कि यह बहुत ही इनीशियल स्टेज है। भारती अपने वर्क कमिटमेंट से ब्रेक लेकर रेस्ट कर रही हैं। वह अभी लो प्रोफाइल रहना चाहती हैं और यही वजह से वह ज्यादा बाहर नहीं घूम रही है।

जानकारी के अनुसार भारती कुछ ही दिनों में जल्द ही अपना काम रिज्यूम करेंगी। लेकिन अब खबरों की माने तो भारती जल्दी से कपिल शर्मा का शो ज्वॉइन करने जा रही है। ब्रेक के बाद भारती अपने गेम शो पर भी फोकस करना चाहती हैं, जिसकी शुरुआत कुछ ही हफ्तों में हो सकती है।

कुछ समय पहले भारती अपने पति हर्ष के साथ दुबई के वेकेशन कर के वापिस लौटी है कई फेन्स ये कयास लगा रहे थे की वह बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना और विक्की कौशल की शादी अटेंड करने जा रही है लेकिन भारती ने फ्लाइट के अंदर से कुछ फोटोज शेयर कर फैन्स को यह साफ कर दिया था कि वह उनका शादी का हिस्सा नहीं बनने जा रहीं, बल्कि वह मुंबई अपने घर वापस जा रही हैं। अब भारती की इस खुशखबरी से उनके फेन्स बेहद खुश है और उनके आने वाले बेबी का इंतजार कर रहे है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago