Categories: Featured

नवाब मलिक ने वानखेड़े से मांगी माफ़ी, कहा मेरे घर आने वाले है सरकारी मेहमान

नवाब मालिक और समीर वानखेड़े का प्रकरण काफी चर्चाओं में था। उन्होंने कई बार विवादित बयान जारी किये थे। एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने अब समीर वानखेड़े और उनके परिवार के खिलाफ बयान देने के लिए माफ़ी मांग ली है। उनके तेवर ठन्डे पड़ गए हैं। मुंबई में क्रूज ड्रग्स पार्टी को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने समीर के खिलाफ बयान दिए थे।

समीर वानखड़े का अब ट्रासफर हो गया है। क्रूज़ मामला भी शांत पड़ा है। अपने बयानों को लेकर मलिक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में माफी मांगी है। मलिक ने कहा कि मैंने अदालत को वचन दिया था कि ऐसा नहीं होगा, लेकिन फिर भी बयान दिया। इसके लिए वे अदालत से माफी मांगते हैं।

नवाब मलिक ने वानखेड़े से मांगी माफ़ी, कहा मेरे घर आने वाले है सरकारी मेहमान

समीर हमेशा से कहते आये थे कि नवाब के बयानों में कोई सच्चाई नहीं है। नवाब हमलावर थे। गत कुछ दिन से मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर जमकर निशाना साधा था। मलिक ने वानखेड़े और उनके परिवार पर कई तरह के आरोप लगाये थे। इन आरोपों को लेकर नवाब मलिक ने मीडिया से लगातार चर्चा की।

आये दिन कोई न कोई बयान नवाब मलिक की तरफ से जारी होता था। इसी तरह बयानबाजी का ये मामला बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गया। कुछ दिन पहले कोर्ट ने नोटिस जारी किया था। मलिक ने कोर्ट में लिखित में कहा था कि अब ऐसा नहीं होगा। मलिक ने कोर्ट में आश्वासन देने के बाद भी समीर वानखेड़े के खिलाफ बयान दिया। इस पर कोर्ट ने नोटिस देते हुए कहा था कि कोर्ट के आदेश का “जानबूझकर उल्लंघन” करने पर क्यों न कार्रवाई की जाये।

शाहरुख़ के बेटे आर्यन खान को हिरासत में समीर ने ही लिया था। समीर वानखेड़े पर कई आरोप लगाये गए थे। एनसीबी का दावा था कि आर्यन खान को ड्रग्स के साथ पकड़ा गया और वह ड्रग्स के काम में लिप्त हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago