Categories: Featured

महिला वेटर को मिली साढ़े तीन लाख की टिप तो रेस्टोरेंट ने नौकरी से निकाल दिया, वजह है हैरान करने वाली

कब ढेर सारा पैसा मिल जाये कुछ कहा नहीं जा सकता है। किस्मत किसी भी समय खुल सकती है। अमेरिका में एक ऐसी घटना हुई है। जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खीच लिया है। लोग हैरान रह गए हैं। सभी के मन में कई सारे सवाल भी आए दरअसल हुआ यूं कि एक रेस्त्रां में वेट्रेस का काम करने वाली लड़की जिसे साढ़े तीन लाख की टिप दी गई थी।

अक्सर ऐसा होता है कि टिप की बड़ी रकम के चलते लोग चर्चा करते हैं। यह मामला भी ऐस यही था। टिप के बाद उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। लेकिन बाद में यही टिप उसके जॉब पर खतरा बन जाएगी शायद उसे भी इस बात की जानकारी नहीं थी।

महिला वेटर को मिली साढ़े तीन लाख की टिप तो रेस्टोरेंट ने नौकरी से निकाल दिया, वजह है हैरान करने वाली

उसकी ख़ुशी गम में बदलने वाली थी। यह गम उसको सहना ही था। इस लड़की का नाम रयान ब्रांड्ट है, जो अर्कांसस में रहती है। वो बेंटोंविल में स्थित एक रेस्त्रां में वेट्रेस का काम करती थी। कुछ दिन पहले रेस्त्रां में आए एक बिजनेसमैन ने उसे सर्विस के बदले टिप के रूप में साढ़े तीन लाख दिए थे। जिसके बाद उसकी खुशी सातवे आसमान में थी।

लोग अपना पॉकेट खर्च और स्कूल की फीस चुकाने के लिए रेस्टोरेंट में पार्ट टाइम जॉब करते हैं। लड़की ने भी यही किया। टिप की यह खुशी उससे इतनी जल्दी दूर हो जाएगी यह शायद उसे भी पता नहीं था। रेस्त्रां के मैनेजर ने उसे इस टिप को बाकी की वेट्रेस के साथ शेयर करने को कह दिया। जिसे सुनकर वो दंग रह गई। वाकई यह किसी के लिए भी चौंकाने वाला हो सकती है। इसके साथ ही इससे पहले उसे कभी भी टिप शेयर करने के लिए नहीं कहा गया था।

उसने टिप शेयर करने से इंकार कर दिया। मालिक को यह बात अच्छी नहीं लगी और उसने उस लड़की को नौकरी से निकाल दिया। यह मामला उस इलाके में काफी चर्चित हो रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago