Categories: Entertainment

जिस होटल में पिता करते थे साफ-सफाई का काम, बेटा है आज उसी होटल का मालिक

फिल्म इंडस्ट्री को तो आप सभी अच्छी तरह से जानते हैं। लेकिन लेकिन क्या आप यह जानते कुछ अभिनेता इसके साथ कुछ और काम भी करते है। इस कड़ी में एक्शन हीरो के रूप में सुनील शेट्टी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इस अभिनेता ने अपनी  दमदार एक्टिंग से  ब अपने आपको बुलंदियों तक पहुंचाया है।

दर्शकों को सुनील शेट्टी की फिल्में पसंद है। वह आज भी उनकी मूवी को बड़े मजे से देखते हैं। आज उनके पास दौलत शोहरत की कोई कमी नहीं है। वह अपनी आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस मुकाम तक सेठी को पहुंचाने के लिए उनके पिता ने कितनी परेशानियों का सामना किया है। आज हम आपको बताएंगे।

एक रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर टू के दौरान सुनील शेट्टी ने अपने पिता की जिंदगी से जुड़ा एक राज का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनके पिता का जीवन बहुत कठिन था। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उनके पिता एक होटल में सफाई कर्मी थे। सुनील शेट्टी ने इस बात का खुलासा किया कि जब उनसे कोई यह सवाल करता था कि उनके फेवरेट हीरो कौन हैं ? तो वह अपने पिता का नाम लेते थे।

अभिनेता का कहना है कि उन्हें अपने पिता पर बहुत गर्व है। उन्होंने बताया कि जब वे महज 9 साल के थे , उनके पिता मुंबई आ गए थे। यहां आकर उन्होंने सफाई कर्मी का काम किया। जिस पर उन्हों को कभी शर्म तक महसूस नहीं हुई। उन्होंने मुझे भी यही सिखाया कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, लेकिन अपने काम पर शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए।

इन सब में सबसे चौंकाने वाली बात है वह यह है, कि शेट्टी के पिता ने जिन होटलों में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम किया था। आज सुनील शेट्टी ने उन सभी होटलों को खरीद लिया है। पहले तो अभिनेता इन होटलों के प्रबंधक बने बाद में इन होटल के मालिक बन गए।

सेठी का कहना है कि उनके पिता ने उनको हमेशा यही शिक्षा दी है कि, जिस काम को तुम कर रहे हो उस पर हमेशा गर्व महसूस करो। क्योंकि तुम मेहनत करके पैसा कमा रहे हो।

करिश्मा ने बताया कि उन्हें एक बार सुनील शेट्टी के पिता से मिलने का मौका मिला था। उन्होंने उन्हे  बताया कि जब वह सुनील शेट्टी के साथ शूटिंग करती थी, तो सुनील शेट्टी के पिता शूटिंग पर आया करते थे और बड़े ही गर्व के साथ अपने बेटे को शूटिंग करते हुए देखा करते थे। करिश्मा का कहना है कि अभिनेता के पिता काफी ज्यादा दिलचस्प और नेक दिल इंसान है।

सुनील शेट्टी के साथ करिश्मा कपूर भी इंडियाज बेस्ट डांसर टू के मंच पर आई थी। दोनों इस मंच पर मुख्य अतिथि के रुप में आए थे। अगर इस शो के जज की बात करें तो इस शो को टेरेस लुईस,  गीता कपूर और अभिनेत्री एवं मॉडल मलाइका अरोड़ा जज करते  है। सुनील शेट्टी अपने पिता से बहुत प्यार करते हैं और उनका खूब सम्मान करते हैं।

बता दें कि, सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का साल 2017 में निधन हो गया था। वे 93 साल के थे और उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago