एनटीपीसी फरीदाबाद परिवार कोरोना वायरस महामारी के फैलने के शुरुआत से ही प्लांट के आस पास गांवों में रह रहे लोगों को बचाने हेतु प्रयास कर रहा है।

उन्हें समय समय पर सेनीटाइजर, मास्क इत्यादि वितरित किए जा रहें है और उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24.06.2020 ।आज भी एनटीपीसी फरीदाबाद के अधिकारियों ने तिगांव रोड पर स्थित से अधिक सब्जी और फल विक्रेताओं को एक किट वितरित की गई ।
जिसमें मास्क सैनिटाइजर गमछा, साबुन और दस्ताने शामिल है साथ ही सभी सब्जी और फल विक्रेताओं से एनटीपीसी की अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन प्रेमलता ने इस बीमारी से बचने के लिए सभी नियमों का पालन करने के आदेश दिए।श्रीमति प्रेमलता, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने सभी विक्रेताओं को कोविड – 19 से लड़ने के लिए उपाय भी बताए और उन्हें निरंतर मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया।
एनटीपीसी फरीदाबाद प्रबंधन ने इस कठिन समय में आस पास के गांवों में रहने वाले दैनिक मजदूरों तथा अन्य लोगों के भरण पोषण का भी पूरा ध्यान रख रहा है। यह अभियान अभी जारी है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…