Categories: Uncategorized

हरियाणा से शुरू हुई पहाड़ों की सैर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, सिर्फ इतने रुपए रखा गया किराया

सर्दियों का समय आ चुका है। लोगों को इस समय पर घूमने में बड़ा मजा आता है। लेकिन कई लोग सड़क पर कई घंटे यातायात करने की वजह से घूमने के लिए जा ही नहीं पाते। अब उन लोगों के लिए हम एक बहुत ही खुशी की खबर लाए हैं। दिल्ली हरियाणा और चंडीगढ़ सहित आसपास के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह बड़ी खबर है ,जो सफर उनका घंटों का हुआ करता है, अब मिनटों में तय कर पाएंगे।

आपको बता दे हिल स्टेशन पर छुट्टी बिताने के बाद उतने ही समय में अब वापस आ जाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे होगा?  तो आपको बता दे कि सरकार कई हिल स्टेशनों पर अब हेलीकॉप्टर सेवा आरंभ करने का निर्णय ले रही है। इसे हिली टैक्सी का नाम दिया जाएगा।

हरियाणा से शुरू हुई पहाड़ों की सैर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, सिर्फ इतने रुपए रखा गया किराया

अब सैलानियों को पहाड़ों की सैर करने में ना तो किसी टैक्सी लेने की जरूरत है और ना ही लंबी ड्राइव करने की जरूरत है। अब हेलिटैक्सी के जरिए वह  तेजी से हवा में उड़कर पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देखते हुए,  मिनटों में अपने पसंदीदा स्टेशन पर पहुंचने का मजा ले सकेंगे।

सरकार ने अब चंडीगढ़ से तीन और हिल स्टेशनों के लिए हेलिटैक्सी की सुविधा शुरू की है। यह टैक्सी सेवा चंडीगढ़ से शुरू होकर मंडी, कुल्लू और रामपुर तक जाएगी। इसके अलावा शिमला में भी हेलिटैक्सी सिर्फ 30 मिनट में पहुंच जाएगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने उड़ान 2 के तहत इस सेवा का विस्तार किया है।

आपको बता दे  शिमला में हेलीकॉप्टर  25 मिनट रुकेगा। वहां से हेलिटैक्सी मंडी पहुंचेगी  यात्रियों को उतरने के बाद 15 मिनट रुक कर, उसका अगला पड़ाव कुल्लू का होगा। कुल्लू के बाद यह टैक्सी वापस शिमला पहुंचेगी और फिर वहां से अगला स्टेशन रामपुर का होगा।

आपको बता दें इस हेलिटैक्सी को देश में जानी-मानी हेलीकॉप्टर कंपनी पवन हंस ने शुरू किया है। हेली टैक्सी सेवा पहले सप्ताह में 3 दिन होती थी।  सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को हेलीकॉप्टर उड़ान भरता था। मगर अब इस सेवा का विस्तार करने उसे बाकी 3 दिन भी शुरू कर दिया गया है।

इस सेवा का  पूरे सप्ताह शुरू होने से लोगों को पहाड़ों की सैर करने में कम समय और ज्यादा मजा आएगा। जब हेलीकॉप्टर सुंदर और लाजवाब पहाड़ों की हरियाली के बीच से होता हुआ हिल स्टेशन पर जाएगा, तो वह अद्भुत नजारा शब्दो में बयान करना बहुत ही कठिन होगा।

आपको बता दें कि चंडीगढ़ से इन हिल स्टेशनों के लिए बहुत ही कम किराया रखा गया है ,ताकि लोग आसानी से पहाड़ों की सैर कर सके। चंडीगढ़ से शिमला के लिए ₹3665 किराया रखा गया है। शिमला से मंडी का किराया 3665 ही है। यानी चंडीगढ़ से मंडी का किराया 7330 रुपए लगेगा। मंडी से कुल्लू जाने के लिए 3155  अधिक रुपए खर्च करना होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago